चैनपुर के आवासीय बालिका विद्यालयों का डीसी ने किया निरीक्षण, छात्राओं की समस्याएं सुनकर दिए त्वरित निर्देश
उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने बुधवार को चैनपुर स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय एवं राजकीय पिछड़ी जाति आवासीय बालिका विद्यालय का निरीक्षण कर शैक्षणिक

Medininagar Palamu पलामू के उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने बुधवार को चैनपुर स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय एवं राजकीय पिछड़ी जाति आवासीय बालिका विद्यालय का निरीक्षण कर शैक्षणिक, आवासीय और भोजन व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने छात्राओं की उपस्थिति, भोजन की गुणवत्ता और विद्यालय की व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने वार्डनों को निर्देश दिया कि निर्धारित मीनू के अनुसार पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जाए तथा शिक्षा और अन्य सुविधाओं में किसी प्रकार की कमी न रहे।
कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में कक्षा 9 की छात्राओं से संवाद के दौरान छात्राओं ने कक्षा का माइक खराब होने और एक ही कक्षा में 70 से अधिक छात्राओं के अध्ययन से हो रही परेशानी बताई। इस पर उपायुक्त ने माइक की शीघ्र मरम्मत कराने और छात्राओं की संख्या के अनुरूप सेक्शनवार कक्षाएं संचालित करने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
इसके बाद उपायुक्त ने राजकीय पिछड़ी जाति आवासीय बालिका विद्यालय का भी निरीक्षण किया और कहा कि आवासीय विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बेहतर अध्ययन वातावरण तथा सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को छात्राओं की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
निरीक्षण के दौरान जिला कल्याण पदाधिकारी, सदर अनुमंडल पदाधिकारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

पलामू पुलिस लाइन में स्वास्थ्य जांच शिविर, पुलिसकर्मियों की हुई मुफ्त जांच

पलामू में विकास कार्यों में देरी पर सख्त हुए उपायुक्त, बोले- कोई भी फाइल अनावश्यक रूप से लंबित नहीं रहे







