ब्रेकअप के बाद सनकी प्रेमी की हैवानियत: लड़की पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर उतारा मौत के घाट
पंजाब के मोहाली में एक सरफरे आशिक ने ब्रेकअप के बाद इंतकाम लेने की मंशा से लड़की की बेरहमी से हत्या कर दी. दोनों मोहाली के एक प्राइवेट कंपनी में साथ काम किया करते थे. जहां दिनदहाड़े युवक ने चाकू मार मारकर उसकी हत्या कर दी.

Mohali, Punjab: मोहाली से एक दिल दहला देने वाली घटना शुक्रवार को चर्चा का मुख्य केंद्र बनी हुई है. एक युवक ने अपनी ही कथित प्रेमिका पर चाकू से वार कर हत्या कर दी. युवक यहीं नहीं रुका, लड़की को मौत के घाट उतारने के बाद उसने अपने गले में भी चाकू मारना शुरू कर दिया. हालांकि खुद पर किया जाने वाला वार थोड़ा कमजोर था, जिस कारण उसकी मौत नहीं हुई. दोनों को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन युवती की मौत हो गई. वहीं हत्यारे युवक की हालत नाजुक बनी हुई है.
दोनों साथ करते थे काम
लड़की का नाम डिंपल बताया जा रहा है, जो पटियाला की रहने वाली है. डिंपल एक निजी कंपनी में काम करती थी और युवक भी उसके साथ उसी ऑफिस में साथ काम करता था. युवक की पहचान हरजिंदर सिंह उर्फ हैरी के रूप में हुई है, जो कथित रूप से डिंपल का एक्स बॉयफ्रेंड बताया जा रहा है. इस बेखौफ अपराधी ने वारदात को दिनदहाड़े ऑफिस के अंदर ही अंजाम दे दिया.
हत्या की CCTV वायरल
हत्या की यह घटना पूरे सोशल मीडिया में चर्चा का विषय बनी हुई है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि डिंपल अपने डेस्क में बैठकर काम कर रही होती है कि तभी पीछे से अचानक आकर हैरी लगातार चाकू मारना शुरू कर देता है. एक दो बार मारने के बाद लड़की बचकर भागना चाहती है लेकिन उसे दौड़ाकर युवक चाकू मारता रहता है. इतने में डिंपल दरवाजे के पास गिर पड़ती है और ऑफिस के बाकी लोगों में हड़कंप मच जाता है. कुछ आकर उसे बचाना चाहते हैं लेकिन चाकू का डर दिखाकर हत्यारा युवक सबको समीप आने से रोक देता है. बाकी लोग भी डर से उसके पास नहीं जाते. लड़की पर बीस से तीस वार करने के बाद वह अपने गले में भी चाकू मारने लगता है. इसके बाद दोनों को गंभीर अवस्था में अस्पताल ले जाया जाता है. लेकिन सनकी आशिक की सरफरी हरकत के कारण लड़की की जान चली जाती है.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.






