लखीमपुर खीरी को CM योगी की बड़ी सौगात, 1311 करोड़ की परियोजनाओं का होगा शिलान्यास
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को लखीमपुर खीरी के दौरे पर रहेंगे. वे जिले की सात विधानसभाओं के लिए 1311 करोड़ रुपये की 538 विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे. इस दौरान थारू जनजाति और विस्थापित परिवारों को भूमि स्वामित्व के अधिकार पत्र और आवास की चाबियां भी सौंपी जाएंगी.

UP (Lakhimpur Kheeri): उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को जनपद लखीमपुर खीरी को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए 1311 करोड़ रुपये की 538 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे. मुख्यमंत्री पलिया और मोहम्मदी विधानसभा क्षेत्रों में जनसभाओं को संबोधित करेंगे और जिले की सात विधानसभाओं के लाखों लोगों को लाभान्वित करेंगे. कुल परियोजनाओं में 356 करोड़ के पूर्ण हो चुके कार्य और 955 करोड़ की नई योजनाएं शामिल हैं.

थारू जनजाति और विस्थापितों को ऐतिहासिक अधिकार
मुख्यमंत्री का यह दौरा सामाजिक न्याय की दृष्टि से ऐतिहासिक होने वाला है. तहसील पलिया में दशकों से रह रहे थारू जनजाति के 4356 परिवारों को 5338 हेक्टेयर भूमि पर पूर्ण मालिकाना हक प्रदान किया जाएगा. इसी तरह, पूर्वी पाकिस्तान (बांग्लादेश) से विस्थापित होकर आए 331 हिंदू परिवारों को कृषि योग्य भूमि का आवंटन पत्र सौंपा जाएगा. वर्षों से भूमि उपयोग का अधिकार रखने वाले इन परिवारों को अब योगी सरकार पूर्ण स्वामित्व देकर आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठा रही है.
लाभार्थियों को मिलेंगे आवास और सम्मान
पलिया के चंदन चौकी और मोहम्मदी के मियांपुर में आयोजित कार्यक्रमों में सीएम योगी 'मुख्यमंत्री आवास योजना-ग्रामीण' के लाभार्थियों को उनके घरों की चाबियां सौंपेंगे. साथ ही, विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को चेक और भूमि अधिकार पत्र भी दिए जाएंगे. सरकार ने इन क्षेत्रों में केवल जमीन ही नहीं, बल्कि सड़क, शिक्षा, उज्ज्वला और किसान सम्मान निधि जैसी बुनियादी सुविधाओं को भी सुनिश्चित किया है.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

प्रयागराज में कोल्ड स्टोरेज की छत गिरने से बड़ा हादसा, सहरसा के दो मजदूरों की मौत, कई की हालत गंभीर

लखनऊ में बिन मां का मासूम अर्णव बन गया सौतेली मां का शिकार, पीट-पीटकर बच्चे को मार डाला







