पतरातू में कराटे ग्रेडिंग टेस्ट में बच्चों ने दिखाया दम, किसी ने व्हाइट तो किसी ने ग्रीन बेल्ट पर जमाया कब्जा
पतरातू के PVUNL टाउनशिप में कराटे ग्रेडिंग टेस्ट आयोजित हुआ, जिसमें बच्चों ने शानदार प्रदर्शन किया। सफल प्रतिभागियों को व्हाइट, येलो और ग्रीन बेल्ट के साथ प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।

Patratu: पतरातू स्थित PVUNL टाउनशिप में छोटे बच्चों का कराटे ग्रेडिंग टेस्ट सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस दौरान बच्चों ने कराटे की अलग-अलग तकनीकों का शानदार प्रदर्शन किया। ग्रेडिंग टेस्ट Modern Martial Arts Karate Do Federation of India के मुख्य प्रशिक्षक Sensei विकास पाठक, जूनियर Tiger Lee और सुमित्रा की देखरेख में आयोजित किया गया।
किसी ने व्हाइट तो किसी ने येलो बेल्ट हासिल की
ग्रेडिंग टेस्ट में व्हाइट बेल्ट के लिए अद्वैत कायमल और जैविक ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। वहीं येलो बेल्ट वर्ग में हीजल, केशव मिश्रा, अव्यकिर्था मिश्रा, आदर्श कायमल और मोक्षिता श्री ने शानदार प्रदर्शन करते हुए येलो बेल्ट हासिल की।
सीनियर वर्ग में जैसलीन और अनुष्री त्रिपाठी ने कराटे की तकनीकों का बारीकी से प्रदर्शन किया। दोनों ने शानदार प्रदर्शन के दम पर ग्रीन बेल्ट हासिल की।
बच्चों के प्रदर्शन से अभिभावक हुए खुश
बच्चों की उपलब्धि देखकर मौके पर मौजूद अभिभावकों ने खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि कराटे की नियमित ट्रेनिंग से बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास में मदद मिल रही है। बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ने के साथ पढ़ाई के प्रति उनकी एकाग्रता में भी सुधार देखने को मिल रहा है।
अभिभावकों ने कहा कि आज के समय में बच्चे शारीरिक गतिविधियों के लिए कम समय निकाल पाते हैं। ऐसे में कराटे उन्हें फिट रखने के साथ आत्मरक्षा के लिए तैयार करने का बेहतर माध्यम है।
प्रमाण-पत्र और बेल्ट देकर किया गया सम्मान
ग्रेडिंग टेस्ट में सफल बच्चों के बीच प्रमाण-पत्र और बेल्ट का वितरण किया गया। बच्चों की उपलब्धि पर अभिभावकों ने हर्ष जताया और कहा कि कराटे सीखने से बच्चों में आत्मविश्वास और अनुशासन बढ़ेगा। आत्मरक्षा की कला सीखकर बच्चे भविष्य में खुद को बेहतर तरीके से सुरक्षित रखने में सक्षम होंगे।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

"छात्रों की पढ़ाई नहीं होगी बाधित", स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने 5 डॉक्टरों-अधिकारियों की सेवा अवधि बढ़ाने का दिया निर्देश

"24 घंटे का नोटिस देकर नहीं तोड़ सकते दुकान", HC ने रांची नगर निगम से 6 सप्ताह में मांगा जवाब







