पलामू में अपराध नियंत्रण को लेकर एसपी कपिल चौधरी ने की अपराध गोष्ठी
अधीक्षक कपिल चौधरी के नेतृत्व में बुधवार को Block-B स्थित सभागार में जिले की अपराध गोष्ठी आयोजित की गई।

Palamu News । पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी के नेतृत्व में बुधवार को Block-B स्थित सभागार में जिले की अपराध गोष्ठी आयोजित की गई। बैठक में जिले के सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुलिस निरीक्षक, थाना प्रभारी, ओपी प्रभारी एवं विभिन्न शाखाओं के प्रभारी शामिल हुए। बैठक में अपराध नियंत्रण, कांडों के अनुसंधान, अपराधियों पर निगरानी, प्रभावी गश्ती, लंबित वारंट एवं कुर्की का निष्पादन तथा लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन को लेकर विस्तृत समीक्षा की गई। गश्ती दल को प्रभावी बनाने के लिए क्यूआर कोड स्कैन की व्यवस्था, मादक पदार्थों की अवैध खरीद-बिक्री पर रोक, डायल-112 सेवा और बीट पुलिसिंग की भी समीक्षा की गई।
एसपी ने पिछले 10 वर्षों में जेल से बाहर आए अपराधियों, विशेषकर लूट, डकैती, आर्म्स एक्ट, चोरी और गृहभेदन जैसे मामलों में संलिप्त रहे अभियुक्तों का सत्यापन कर उन पर लगातार निगरानी रखने का निर्देश दिया। थाना परिसर में रोज लगेगा जनता दरबार नई पहल के तहत एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को प्रतिदिन सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक थाना परिसर में जनता दरबार लगाने का निर्देश दिया। इस दौरान थाना प्रभारी सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहेंगे और आम लोगों की समस्याओं को सुनकर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे। प्रमुख स्थानों पर CCTV लगाने का निर्देश थाना क्षेत्र के सभी पेट्रोल पंप, अस्पताल, स्कूल, होटल, प्रमुख चौक-चौराहों तथा थाना के प्रवेश और निकास बिंदुओं पर CCTV कैमरे लगवाने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। इसका उद्देश्य अपराध की रोकथाम के साथ-साथ आपराधिक घटनाओं की जांच में तकनीकी साक्ष्यों का प्रभावी इस्तेमाल करना है। बीट पुलिसिंग को मजबूत करने पर जोर एसपी ने बीट पुलिसिंग के अनुरूप प्रत्येक थाने में कार्यों का सुव्यवस्थित विभाजन सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि पुलिस की मौजूदगी को जमीनी स्तर पर और प्रभावी बनाया जाए तथा थाना क्षेत्रों में नियमित निगरानी एवं गश्ती बढ़ाई जाए।
बैठक में पूर्व माह में दिए गए एजेंडा बिंदुओं पर हुई कार्रवाई की भी समीक्षा की गई। एसपी ने स्पष्ट किया कि आगामी माह होने वाली अपराध गोष्ठी में आज दिए गए निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा की जाएगी। अधिकारियों को सभी निर्देशों का गंभीरता से पालन करते हुए अपराध नियंत्रण और आम जनता की सुरक्षा को प्राथमिकता देने को कहा गया।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

पलामू में पुलिस की जांच पर DIG सख्त, एक DSP समेत 4 SI को शोकॉज ; तीन थानों के 11 मामलों...

रांची कोर्ट ने सुनाई 43 किलो गांजा तस्करी में 5 को 10-10 साल की कठोर सजा







