JPSC-JSSC आंदोलन की गूंज संसद तक पहुंची!, दिल्ली में BJP सांसदों का जोरदार प्रदर्शन, राहुल गांधी पर बोला हमला
झारखंड में JPSC और JSSC भर्ती परीक्षाओं में हुई कथित धांधली के खिलाफ जारी छात्र आंदोलन की गूंज अब देश की राजधानी दिल्ली तक पहुंच गई है।


New Delhi/Ranchi: झारखंड में JPSC और JSSC भर्ती परीक्षाओं में हुई कथित धांधली के खिलाफ जारी छात्र आंदोलन की गूंज अब देश की राजधानी दिल्ली तक पहुंच गई है। बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसदों ने संसद भवन परिसर स्थित मकर द्वार पर जोरदार प्रदर्शन किया। सांसदों ने झारखंड में आंदोलनकारी छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज और प्रशासनिक कार्रवाई का विरोध करते हुए राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
राहुल गांधी और कांग्रेस की चुप्पी पर उठाए सवाल
भाजपा के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शन में झारखंड और ओडिशा के कई सांसदों ने हिस्सा लिया। हाथों में विरोध की तख्तियां लिए सांसदों ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की चुप्पी पर तीखे सवाल दागे। सांसदों ने आरोप लगाया कि झारखंड में कांग्रेस सत्ता में साझीदार है, इसीलिए वहां छात्रों पर हो रहे अमानवीय अत्याचार और लाठीचार्ज के बावजूद पूरी पार्टी मौन साधे बैठी है।
आधी रात की कार्रवाई को बताया दमनकारी
प्रदर्शन के दौरान आदित्य साहू ने आरोप लगाया कि मंगलवार आधी रात को रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में DC और SSP का भारी पुलिस बल के साथ पहुंचना और छात्रों की बिजली काटकर उन्हें जबरन हटाने का प्रयास करना सरकार की तानाशाही मानसिकता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं के मौके पर पहुंचते ही प्रशासन को पीछे हटना पड़ा, जो साबित करता है कि हेमंत सोरेन सरकार दमन के बल पर छात्रों की आवाज दबाना चाहती है।
सड़क से सदन तक आर-पार की लड़ाई की चेतावनी
भाजपा सांसदों ने राज्य सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि भर्ती परीक्षाओं की धांधली पर संवाद के जरिए समाधान निकालने के बजाय लाठियां बरसाना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि छात्रों के साथ कोई भी ज्यादती हुई, तो भाजपा सड़क से लेकर संसद तक आर-पार की लड़ाई लड़ेगी। इस प्रदर्शन में सांसद निशिकांत दुबे, विद्युत वरण महतो, बीडी राम, डॉ. प्रदीप वर्मा, चंद्रप्रकाश चौधरी, मनीष जायसवाल और कालीचरण सिंह समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

पलामू में पुलिस की जांच पर DIG सख्त, एक DSP समेत 4 SI को शोकॉज ; तीन थानों के 11 मामलों...

रांची कोर्ट ने सुनाई 43 किलो गांजा तस्करी में 5 को 10-10 साल की कठोर सजा







