"छात्रों की पढ़ाई नहीं होगी बाधित", स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने 5 डॉक्टरों-अधिकारियों की सेवा अवधि बढ़ाने का दिया निर्देश
झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल, परसपानी की शैक्षणिक और चिकित्सकीय व्यवस्था को मजबूत करने के लिए बड़ा फैसला लिया है


RANCHI . झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल, परसपानी की शैक्षणिक और चिकित्सकीय व्यवस्था को मजबूत करने के लिए बड़ा फैसला लिया है। मंत्री ने स्पष्ट किया है कि कॉलेज में पढ़ाई कर रहे छात्र-छात्राओं की शिक्षा में किसी भी तरह की बाधा नहीं आने दी जाएगी। इसी क्रम में संस्थान में कार्यरत पांच शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक पदाधिकारियों की अनुबंध अवधि बढ़ाई जाएगी। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि कॉलेज प्रशासन ने विभाग को पत्र भेजकर 29 अगस्त 2026 को समाप्त हो रहे पांच अधिकारियों के अनुबंध के विस्तार का अनुरोध किया था।
इन 5 पदाधिकारियों की बढ़ेगी सेवा अवधि
1. डॉ. राजीव रंजन (प्रवाचक)
2. डॉ. अभिषेक कुमार गोलू (होम्योपैथिक चिकित्सा पदाधिकारी)
3. डॉ. सुषमा हांसदा (होम्योपैथिक चिकित्सा पदाधिकारी)
4. डॉ. मुकेश कुमार (आवासीय चिकित्सा पदाधिकारी)
5. डॉ. हेमलता हेम्ब्रम (आवासीय चिकित्सा पदाधिकारी)
संताल परगना के विद्यार्थियों और मरीजों के हित में फैसला
मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि परसपानी होम्योपैथिक कॉलेज संताल परगना क्षेत्र का एक बेहद महत्वपूर्ण संस्थान है। चिकित्सा शिक्षा संस्थानों में शिक्षकों और डॉक्टरों की कमी का सीधा असर छात्रों की पढ़ाई और मरीजों को मिलने वाले इलाज पर पड़ता है। इसलिए अनुभवी मानव संसाधन की निरंतर उपलब्धता सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिकता है, ताकि छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें।
जल्द ही कॉलेज का खुद निरीक्षण करेंगे स्वास्थ्य मंत्री
स्वास्थ्य मंत्री ने घोषणा की कि वे जल्द ही स्वयं परसपानी होम्योपैथिक कॉलेज का औचक निरीक्षण करेंगे। इस दौरान वे पढ़ाई की व्यवस्था, चिकित्सकीय सुविधाओं, बुनियादी ढांचे और विद्यार्थियों की समस्याओं का मौके पर जाकर जायजा लेंगे। निरीक्षण के दौरान पाई जाने वाली कमियों को चिह्नित कर उन्हें दूर करने के लिए तत्काल ठोस कदम उठाए जाएंगे।

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

पलामू में पुलिस की जांच पर DIG सख्त, एक DSP समेत 4 SI को शोकॉज ; तीन थानों के 11 मामलों...

रांची कोर्ट ने सुनाई 43 किलो गांजा तस्करी में 5 को 10-10 साल की कठोर सजा







