GUMLA BREAKING: मवेशी को बचाने के दौरान चैनपुर सीओ की गाड़ी सड़क पर पलटी, बाल-बाल बचे अंचलाधिकारी
गुमला के चैनपुर मुख्यालय के अंचलाधिकारी सड़क दुर्घटना में बाल-बाल बचे. मुख्यालय लौटने के क्रम में सीओ की गाड़ी एक गाय को बचाने के दौरान अनियंत्रित हो गई.

GUMLA BREAKING: चैनपुर मुख्यालय के अंचल अधिकारी दिनेश कुमार जारी से गुमला मुख्यालय लौटने के दौरान सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार घटना मरियम टोली के पास उस समय हुई, जब अचानक एक गाय सड़क पर कूद गई. जिससे अधिकारी की गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई.
बताया जा रहा है कि सीओ जारी से अपना शासकीय कार्य समाप्त कर गुमला लौट रहे थे. इसी दौरान हादसा हुआ.
दुर्घटना के बाद अंचल अधिकारी ने सूझबूझ दिखाई, स्वयं सुरक्षित रूप से वाहन से बाहर निकले और मोबाइल फोन के माध्यम से अपने साथ कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों को घटना की सूचना दी.
सूचना मिलते ही चैनपुर एवं जारी अंचल के कर्मचारी और सहयोगी मौके पर पहुंचे तथा उन्हें सुरक्षित चैनपुर लाया गया. राहत की बात यह रही कि दुर्घटना में अंचल अधिकारी को किसी प्रकार की गंभीर चोट नहीं आई है और उनकी स्थिति पूरी तरह सामान्य बताई जा रही है.
रिपोर्ट: दीपक भास्कर
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

OBC आरक्षण के साथ पहली बार झारखंड में पंचायत चुनाव, तय समय पर चुनाव कराने की झारखंड सरकार की तैयारी

धान के गोदाम को नशा के तस्करों ने बनाया शराब फैक्ट्री ! DC के निर्देश पर उत्पाद विभाग और पुलिस ने किया खुलासा






