Ranchi में महिला सशक्तिकरण पर मंथन: ग्रामीण महिलाओं के लिए 'प्रभावशाली महिला नीति' की उठी मांग
रांची में JSLPS द्वारा आयोजित राउंड टेबल मीटिंग में ग्रामीण महिलाओं के सशक्तिकरण और एक प्रभावी महिला नीति बनाने पर जोर दिया गया. मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि राज्य की 32 लाख SHG महिलाएं समाज निर्माण में अहम हैं और सरकार उनके सर्वांगीण विकास के लिए 'साइलेंट वर्क' कर रही है.

Ranchi/Jharkhand (Report By - Naveen Sharma): राजधानी रांची में ग्रामीण विकास विभाग (JSLPS) के तत्वावधान में ग्रामीण महिला सशक्तिकरण को लेकर एक उच्चस्तरीय राउंड टेबल मीटिंग का आयोजन किया गया. इस बैठक में राज्य भर की सफल ग्रामीण महिलाओं, जनप्रतिनिधियों और विशेषज्ञों ने शिरकत की. कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य झारखंड की ग्रामीण महिलाओं को केवल आजीविका तक सीमित न रखकर उन्हें हर क्षेत्र में नेतृत्वकारी भूमिका के लिए तैयार करना था.
सरकार की प्राथमिकता और महिला नीति
ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि राज्य के स्वयं सहायता समूहों (SHG) से जुड़ी लगभग 32 लाख महिलाएं झारखंड की रीढ़ हैं. उन्होंने स्वीकार किया कि राज्य को एक प्रभावशाली महिला नीति की आवश्यकता है, जिस पर सरकार गंभीरता से विचार कर रही है. मंत्री ने स्वास्थ्य, शिक्षा और सुरक्षा के क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर विशेष बल दिया.
दिग्गजों ने साझा किए अनुभव
बैठक में पद्मश्री छूटनी महतो ने डायन प्रथा के खिलाफ अपने कड़े संघर्ष और 1500 से अधिक महिलाओं को न्याय दिलाने की गाथा साझा की. वहीं, पद्मश्री चामी मुर्मू ने पर्यावरण संरक्षण के अपने सफल अभियान के बारे में बताया. शिक्षाविद् डॉ. पाम राजपूत और सुप्रिया श्रीनेत ने महिला सशक्तिकरण के मार्ग में आने वाली सामाजिक चुनौतियों पर चर्चा की और पंचायत स्तर तक जागरूकता फैलाने का आह्वान किया.
एकजुट स्वर में नीति की मांग
कार्यक्रम में विधायक शिल्पी नेहा तिर्की, लुईस मरांडी और श्वेता सिंह सहित कई जनप्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया. सभी ने एक स्वर में मांग की कि झारखंड में जल्द से जल्द एक ऐसी समग्र महिला नीति लागू की जाए, जो ग्रामीण महिलाओं को कानूनी, सामाजिक और आर्थिक रूप से सशक्त बना सके. बैठक में पत्रकारिता, उद्यमिता और सामाजिक संगठनों से जुड़ी महिलाओं ने भी अपने महत्वपूर्ण सुझाव साझा किए.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

CM हेमंत सोरेन से प्रशासनिक एंव पुलिस सेवा में नव पदस्थापित अधिकारियों ने की शिष्टाचार भेंट

चतरा में अमन साहू गैंग का खूंखार गुर्गा चढ़ा पुलिस के हत्थे ! लेवी वसूलते पुलिस ने रंगे हाथ दबोचा







