गिरिडीह में BJYM नेता की हत्या!, नेशनल हाईवे के बीचों-बीच मिला शव
हेसला National Highway के बीचों-बीच 27 वर्षीय मिथिलेश यादव का खून से लथपथ शव पड़ा हुआ था। मृतक के माथे के ठीक बीच में गोली का सुराख था, जिससे यह साफ हो गया कि युवक की गोली मारकर बेरहमी से हत्या की गई है।

Giridih: गिरिडीह जिले के बगोदर थाना क्षेत्र अंतर्गत हेसला में शुक्रवार की सुबह-सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब लोगों की आंखें खुलते ही नेशनल हाईवे पर एक खौफनाक मंजर देखने को मिला। हेसला National Highway के बीचों-बीच 27 वर्षीय मिथिलेश यादव का खून से लथपथ शव पड़ा हुआ था। युवक की बेरहमी से हत्या की गई है। मृतक मिथिलेश यादव बगोदर के BJYM (भारतीय जनता युवा मोर्चा) के नेता थे, जिससे घटना की खबर जंगल में आग की तरह फैल गई।
दुकान पर सोने की बात कहकर घर से निकला था मिथिलेश
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक मिथिलेश यादव हेसला गांव का ही निवासी था और हेसला National Highway के पास ही अपनी सर्विस सेंटर की दुकान चलाता था। गुरुवार की देर रात वह अपनी मां से यह कहकर घर से निकला था कि वह रात में दुकान पर ही सोने जा रहा है। इसके बाद शुक्रवार की सुबह करीब 5 बजे जब कुछ स्थानीय लोग मॉर्निंग वॉक के लिए निकले, तो उन्होंने हाईवे के बीच में मिथिलेश का शव पड़ा देखा। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।
शव रखकर सड़क पर प्रदर्शन, जांच के लिए बुलाई गई FSL टीम
BJYM नेता की हत्या की खबर मिलते ही इलाके में आक्रोश फैल गया। घटना की जानकारी मिलते ही बगोदर की ब्लॉक प्रमुख आशा महतो और काफी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। उग्र लोगों ने मिथिलेश यादव का शव नेशनल हाईवे पर रखकर रोड जाम कर दिया और हत्यारों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग करने लगे। घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए बगोदर SDPO धनंजय राम पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे और लोगों को शांत कराने का प्रयास किया। पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर मामले की वैज्ञानिक जांच और सबूत जुटाने के लिए FSL टीम को मौके पर बुलाया गया है।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

'पति आरोपी तो पत्नी की गाड़ी आतंकी संपत्ति नहीं!', आम्रपाली-मगध कोयला लेवी केस में JH हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

"गोली मारी, फिर भट्ठी में जलाया...", रांची में डायन-बिसाही मामले में आरोपी निरंजन अहीर को नहीं मिली राहत







