पश्चिम बंगाल में अन्नपूर्णा योजना की शुरुआत, महिलाओं को हर माह मिलेंगे 3,000 रुपये
पहले चरण में 28 लाख से अधिक लाभार्थियों का पंजीकरण, महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण पर सरकार की पहल।


पश्चिम बंगाल सरकार ने महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में पहल करते हुए एक बड़ी घोषणा की है। मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने बुधवार को अन्नपूर्णा योजना का शुभारंभ किया। इस योजना के तहत पहले चरण में 28.25 लाख से अधिक महिलाओं को हर महीने 3,000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। सरकार ने बताया कि इस योजना से मिलिने वाली राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में ट्रांसफर की जाएगी। योजना की शुरुआत करते हुए मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने बताया की बीते तीन दिनों में विशेष पोर्टल के माध्यम से 28,25,769 लाभार्थियों का पंजीकरण किया गया है। उन्होंने य
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी और डबल इंजन सरकार की प्रतिबद्धता के कारण महिलाओं को 3,000 रुपये मासिक सहायता देने का वादा पूरा किया गया है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि योजना के लिए नए आवेदन लगातार स्वीकार किए जाएंगे और अगले तीन महीनों में सत्यापन प्रक्रिया पूरी होने के बाद सभी पात्र महिलाओं को इसका लाभ दिया जाएगा।
सुवेंदु अधिकारी ने बताया कि जैसे-जैसे आवेदन प्राप्त होंगे और उनका सत्यापन पूरा होगा, लाभार्थियों के खातों में सहायता राशि भेजी जाएगी। सरकार का लक्ष्य है कि कोई भी महिला योजना के लाभ से वंचित न रह जाए। इसके साथ ही सरकार हर हफ्ते में योजना की प्रगति, सत्यापित लाभार्थियों और नए पंजीकरणों की जानकारी सार्वजनिक करेगी। उन्होंने योजना को महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए समर्पित बताते हुए उनके सामाजिक योगदान को सराहा। उन्होंने पश्चिम बंगाल को रानी रासमणि और स्वतंत्रता सेनानी मातंगिनी हाजरा जैसी प्रतिष्ठित महिलाओं की भूमि बताया। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि महिलाओं के लिए शुरू की गई मुफ्त बस यात्रा योजना को जनता से काफी सराहना मिली है, जो महिला कल्याण के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.









