Naxatra News Hindi
Ranchi Desk: रांची के सिल्ली और अनगड़ा थाना क्षेत्र में बैटरी चोर गिरोह के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने चोर गिरोह के पांच सदस्य को गिरफ्तार किया है.मुनव्वर आलम,मो.जमाल,मो. हुसैन अंसारी, रितेश कुमार और फिरोज मालिक को गिरफ्तार किया गया है.
बता दें कि सरकारी विद्यालय में लगे सोलर बैटरी की चोरी की घटना के बाद पुलिस की जांच में चोर गिराह का खुलासा हुआ है. गिरफ्तार चोरों के पास से चोरी की बैटरी के कनेक्टर, बैटरी को तौलने वाला इलेक्ट्रॉनिक मशीन, घटना में प्रयुक्त दो कार चोरी की बैटरी बरामद किए गए हैं.
पुलिस ने बताया कि मो.जमाल चोर गिरोह का सरगना है और फिरोज मालिक को चोरी के बैटरी बेचे जाते थे.उसके द्वारा गाजियाबाद में अपने भाई को बैटरी बेची जाती थी.सभी चोरों का अपराधिक इतिहास रहा है.








