एक साथ 199 गिरफ्तार! मुजफ्फरपुर में पुलिस के स्पेशल अभियान से अपराधियों में खलबली
मुजफ्फरपुर में अपराध और फरार आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर 199 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। 134 आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है, जबकि फरार आरोपियों के खिलाफ 99 कुर्की की कार्रवाई भी हुई।


मुज़फ़्फ़रपुर: जिले में अपराध और फरार आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने एक साथ बड़ा अभियान चलाया। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई कार्रवाई के दौरान पुलिस ने199 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। इनमें से 134 आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस ने दबिश देकर कुल 199 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार सभी अभियुक्तों को पुलिस लाइन लाया गया, जहां से आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई। इनमें से 134 अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।
99 कुर्की भी हुई
सिटी एसपी मोहिबुलाह अंसारी ने बताया कि वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पूरे जिले में विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान अपराध से जुड़े लोगों और विभिन्न मामलों में फरार एवं वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों ने लगातार कार्रवाई की। इस अभियान के दौरान फरार आरोपियों के खिलाफ कुल 99 कुर्कियों का भी निष्पादन किया गया।
आंकड़ों के अनुसार, सबसे अधिक कार्रवाई पूर्वी अनुमंडल-1 क्षेत्र में हुई, जहां 50 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। वहीं, टाउन-1 और टाउन-2 थाना क्षेत्रों को मिलाकर 40 अभियुक्तों को दबोचा गया।
‘अभियान आगे भी जारी रहेगा’
पुलिस की इस ताबड़तोड़ कार्रवाई के बाद अपराधियों के बीच हड़कंप मचा हुआ है। सिटी एसपी ने स्पष्ट किया कि जिले में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण और वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए इस तरह का विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
(मुज़फ़्फ़रपुर से गोविंद कुमार की रिपोर्ट)

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

जनता दरबार में पहुंची परेशानी, देखिये DM ने कैसे दिखाई संवेदनशीलता

10 हजार लोगों की आंखों को मिली रोशनी, अब ग्रामीण महिलाओं के लिए रोजगार का नया प्लान







