जनता दरबार में पहुंची परेशानी, देखिये DM ने कैसे दिखाई संवेदनशीलता
अरवल में जनता से साक्षात्कार कार्यक्रम के दौरान दो दिव्यांग भाई आधार कार्ड से जुड़ी समस्या लेकर डीएम अमृषा बैंस के पास पहुंचे। उनकी स्थिति जानने के बाद डीएम ने तत्काल व्हीलचेयर उपलब्ध कराने और आधार कार्ड की प्रक्रिया आसान बनाने का निर्देश दिया।


अरवल: जनता से साक्षात्कार कार्यक्रम में अरवल की जिला पदाधिकारी अमृषा बैंस ने संवेदनशील प्रशासन की मिसाल पेश की। अरवल प्रखंड के रामपुर चौरम निवासी दो दिव्यांग भाई अपने माता-पिता के साथ आधार कार्ड से जुड़ी समस्या लेकर डीएम के पास पहुंचे थे। उनकी परेशानी सुनने के बाद डीएम ने तत्काल व्हीलचेयर उपलब्ध कराने की पहल की और आधार कार्ड बनवाने की प्रक्रिया भी आसान करने का निर्देश दिया।
समस्या सुनते ही डीएम ने लिया संज्ञान
जिला पदाधिकारी श्रीमती अमृषा बैंस की अध्यक्षता में आयोजित जनता से साक्षात्कार कार्यक्रम के दौरान संवेदनशील प्रशासन की मिसाल देखने को मिली। अरवल प्रखंड के रामपुर चौरम निवासी दो दिव्यांग भाई अपने माता-पिता के साथ आधार कार्ड बनवाने से संबंधित समस्या के समाधान के लिए जिला पदाधिकारी के समक्ष पहुंचे थे। समस्या सुनने के दौरान जिला पदाधिकारी को जानकारी मिली कि दोनों भाई चलने- फिरने में पूर्णतः असमर्थ हैं। उनकी स्थिति को देखते हुए डीएम ने ‘सबका सम्मान-जीवन आसान’ के संकल्प के तहत तत्काल पहल करते हुए उनके आवागमन को सुगम बनाने के लिए आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया। व्हीलचेयर मिलने से अब दोनों भाइयों को दैनिक आवागमन में काफी सुविधा होगी।
वहीं जिला पदाधिकारी ने दोनों भाइयों के आधार कार्ड बनवाने की प्रक्रिया को भी सरल और सुगम बनाने के लिए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया, ताकि उन्हें आधार कार्ड बनवाने में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
‘जरूरतमंदों का जीवन आसान बनाना हमारा उद्देश्य’
इस मौके पर जिला पदाधिकारी ने कहा कि जिला प्रशासन का उद्देश्य केवल लोगों की समस्याओं का समाधान करना ही नहीं, बल्कि जरूरतमंद एवं दिव्यांगजनों की आवश्यकताओं को समझते हुए उन्हें सम्मानजनक, सहज और सुगम जीवन उपलब्ध कराने की दिशा में त्वरित पहल करना भी है। उन्होंने कहा कि ‘सबका सम्मान-जीवन आसान’ के संकल्प के अनुरूप जिला प्रशासन समाज के प्रत्येक वर्ग, विशेषकर दिव्यांगजनों एवं जरूरतमंद लोगों को आवश्यक सहयोग और सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रहा है।
व्हीलचेयर मिलने के बाद दोनों दिव्यांग भाइयों और उनके माता-पिता ने जिला पदाधिकारी एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। यह पहल संवेदनशील प्रशासन त्वरित कार्रवाई और जरूरतमंदों के जीवन को आसान बनाने की जिला प्रशासन की प्रतिबद्धता का उदाहरण बनी।
अरवल से निशांत मिश्रा की रिपोर्ट।

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

10 हजार लोगों की आंखों को मिली रोशनी, अब ग्रामीण महिलाओं के लिए रोजगार का नया प्लान

घास काटने गई थीं दो रिश्तेदार महिलाएं, एक की मिली लाश तो दूसरी डॉक्टर के पास!







