मवेशी लदा वाहन थाने से हुआ गायब! ASI पर गिरी गाज
भागलपुर के बाईपास थाना क्षेत्र में निगरानी में रखा मवेशी लदा वाहन फरार हो गया। मामले में प्रथमदृष्टया लापरवाही के आरोप में ASI नीरज कुमार को निलंबित किया गया, जबकि पुलिस टीम ने पीछा कर वाहन को सहरसा से बरामद कर लिया।


भागलपुर बाईपास थाना क्षेत्र में एक मवेशी लदी वाहन को रोका गया था। वाहन की निगरानी की जिम्मेदारी थाना के सहायक अवर निरीक्षक नीरज कुमार प्रभारी पदाधिकारी के रूप में मौजूद थे। चौकीदार द्वारा सूचना दी गई कि उक्त पदाधिकारी की लापरवाही अथवा संदिग्ध आचरण के कारण मवेशी लदी वाहन थाना क्षेत्र से फरार हो गई।
निगरानी की जिम्मेदारी थी ASI नीरज कुमार पर
मामले की गंभीरता और घटना के समय को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक, भागलपुर ने ASI नीरज कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। उन्हें निलंबन अवधि में नियमानुसार जीवनयापन भत्ता दिए जाने का आदेश दिया गया है। मामले में विभागीय कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है।
रात में पीछा कर सहरसा से बरामद हुआ वाहन
वाहन के फरार होने के बाद SSP ने बाईपास थाना अध्यक्ष विकास कुमार को उसे बरामद करने का निर्देश दिया था। निर्देश के बाद थाना अध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस टीम ने वाहन का पीछा किया और रात करीब 12 बजे उसे सहरसा जिले के क्षेत्र से बरामद कर लिया। वाहन को विधिवत थाना लाया गया है और आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
बरामद वाहन में काफी संख्या में मवेशी पाए गए हैं। पुलिस अब मवेशियों और वाहन से जुड़े दस्तावेजों एवं अन्य तथ्यों का सत्यापन कर रही है। सत्यापन के बाद ही आगे की कार्रवाई की स्थिति स्पष्ट होगी।
(भागलपुर से अतीश दीपंकर की रिपोर्ट)

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

10 हजार लोगों की आंखों को मिली रोशनी, अब ग्रामीण महिलाओं के लिए रोजगार का नया प्लान

घास काटने गई थीं दो रिश्तेदार महिलाएं, एक की मिली लाश तो दूसरी डॉक्टर के पास!







