
पहले दिन से ही एक्शन मोड में आई मेयर रौशनी खलको,कहा गर्मी में पानी की नहीं होगी कमी
रांची:राजधानी रांची की मेयर रौशनी खलको अपने कार्यालय के पहले दिन से ही एक्शन मोड में नजर आ रही है। मेयर पद की शपथ लेने के बाद उन्होंने कहा कि मेयर के रूप में उनका पहला दिन भले ही है। लेकिन निगम परिवार के साथ पहले से ही जुड़कर काम करने का अनुभव रहा है।















