इसमें अंतिम दिन 31 मार्च को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी शामिल होंगे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने जानकारी देते हुए कहा है कि ट्रेनिंग कैंपेन में विभिन्न क्षेत्रों में जिला अध्यक्षों को कांग्रेस के इतिहास की बारीकियों से अवगत कराया जाएगा।इसके अलावा विभिन्न क्षेत्रों में संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने,कार्यकर्ताओं से बेहतर संवाद और समन्वय स्थापित करने, नेतृत्व क्षमता के विकास के संदर्भ में चर्चा,संगठन विस्तार,आम लोगों की जमीनी समस्याओं तक पहुंचने पर विस्तार पूर्वक चर्चा कर प्रशिक्षित किया जाएगा।
यह ट्रेनिंग कैंपेन झारखंड में संगठन को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। ताकि संगठनात्मक बारीकियों से नवचयनित जिला अध्यक्ष हो सके। इस दौरान दो दिनों तक फील्ड विजिट भी जिला अध्यक्षों को कराया जाएगा।जिसमें पूरे क्षेत्र में भ्रमण कर आम लोगों से संवाद स्थापित किया जाएगा।
ट्रेनिंग कैंपेन में उड़ीसा के 35 झारखंड के 25 जिला अध्यक्षों के अलावा उड़ीसा के प्रभारी अजय कुमार लल्लू प्रदेश अध्यक्ष भक्त चरणदास केंद्रीय वार्ड रूम इंचार्ज सांसद शशिकांत सेंथिल उड़ीसा के सह प्रभारी जट्टी कुसुम कुमार,मयूर जयकुमार,झारखंड प्रभारी के राजू,सीरीबेला प्रसाद,भूपेंद्र मरावी मौजूद रहेंगे।
इसके अलावा ट्रेनिंग कैंपेन में विभिन्न सत्रों में कांग्रेस विधायक दल नेता प्रदीप यादव,राजेश कच्छप, वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर, डा.इरफान अंसारी, दीपिका पांडे सिंह,शिल्पी नेहा तिर्की, बंधु तिर्की,डॉ अभय सागर मिंज, संजय बसु मल्लिक,फादर अजीत खेस, गुंजन मुंदल,अबरार अहमद, प्रवीण चक्रवर्ती,राहुल बलल दयामनी बारला ट्रेनिंग देंगे।
वहीं झारखंड कांग्रेस के मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने उम्मीद जताई है कि राहुल गांधी के इस ट्रेनिंग कैंपेन में शामिल होने से जिला अध्यक्षों में नई ऊर्जा का संचार होगा और वह संगठन को मजबूत करने के लिए बढ़-चढ़कर अपना योगदान देंगे। राहुल गांधी के झारखंड आगमन को लेकर कांग्रेस में उत्साह की लहर है। पार्टी मानती है कि उनके आने से झारखंड में कांग्रेस संगठन मजबूत होगी।









