रक्त अधिकोष सदर अस्पताल रांची द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।विधानसभा औषधालय में आयोजित किए गए स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रक्त दान किया।इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो,विधायक कल्पना सोरेन समेत मंत्रीगण और कई विधायक मौजूद रहे।
इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने कहा कि रक्त सिर्फ इंसान के शरीर में ही बनता है। अगर रक्तदान किया जाए तो जरूरतमंद लोगों को रक्त दिया जा सकेगा।साथ ही रक्तदान कर जीवन दान देकर जान बचाई जा सकेगी।ऐसे में सभी जाति,धर्म,समुदाय,महिला और पुरुष को समय-समय पर रक्तदान करना चाहिए।
वहीं ग्रामीण विकास विभाग की मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने कहा कि देश और राज्य में कई मामले ऐसे आते हैं।जब कोई घटना घटती है। मरीज के परिजन परेशान होते हैं कि उन्हें बल्ड कहां से मिलेगा। ऐसे में लोगों को आगे आकर रक्तदान करना चाहिए। ऐसे लोगों की जान आपके रक्तदान करने से बच सकती है। जो लोग फिजिकली फिट है।जो रक्तदान के लिए सारी क्राइटेरिया फुलफिल करते हैं। उन्हें रक्तदान जरुर करना चाहिए।






