
@alokpathak
Professional journalist at Naxatra News, delivering factual and timely news coverage.
गिरिडीह के सलूजा गोल्ड इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया. इस दौरान प्रदर्शनी का उद्घाटन उप निदेशक रमनप्रीत कौर, प्रिंसिपल ममता शर्मा ने किया. विज्ञान प्रदर्शनी में जूनियर क्लास से लेकर क्लास दसवीं तक के छात्रों ने हिस्सा लिया.

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें बताया जाता है कि बड़ी संख्या में दवाएं एक्सपायर मिली हैं. सवाल उठ रहे हैं कि इसमें किसकी लापरवाही है. जिससे लोगों की जिंदगी बचाई जा सकती थी, उन दवाओं को ऐसे रखा रह जाने क्यों दिया गया.

संगठन को मजबूत करने के प्रयास में पूर्वी चंपारण जिले में कांग्रेस द्वारा संगठन सृजन अभियान चलाया जा रहा है.

JPSC की नियुक्ति में उम्र सीमा पर छूट को लेकर बदलाव किए गए है. उम्र सीमा के कटऑफ डेट में बदलाव करते हुए अगस्त 2026 से बदलकर अगस्त 2022 कर दिया गया है.

झामुमो नेता सुमन सिन्हा ने बीजेपी का दामन थाम लिया है. शामिल होने के बाद नेता ने अपने बोल बदल लिए हैं. जेएमएम पर उन्होंने बहुत सारे आरोप लगाए हैं. उन्होंने पार्टी को माफियाओं की कठपुतली बता डाला.

पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच सुपर-8 का पहला मुकाबला आज होने वाला है. अब तक हुए मुकाबलों में जहां पाकिस्तान का पलड़ा भारी है, वहीं न्यूजीलैंड की तैयारी भी भरपूर है. आइए विश्लेषण करने का प्रयास करें.

दिल्ली स्थित भारत मंडपम में युवा काग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा किए शर्टलेस प्रदर्शन की झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने घोर निंदा की है. उन्होंने कहा कि उन्हें प्रदर्शन करने के लिए पीएम आवास आदि उपयुक्त स्थान ढूंढना चाहिए था.

झारखंड के गिरिडीह में दो ठगों को लोगों ने जमकर धो डाला. वाकिया उस वक्त का है, जब वे एक महिला को ठगने का प्रयास कर रहे थे. पुलिस ने पहुंचकर हस्तक्षेप किया और लोगों के चंगुल से उन्हें छुड़ाया.

शुक्रवार को AI सम्मिट के दौरान कांग्रेस के युवा कार्यकर्ताओं द्वारा शर्टलेस विरोध प्रदर्शन किया गया था. शर्ट में पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर छपी थी. प्रदर्शनकारियों में से कुछ की गिरफ्तारी कर ली गई है.

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुई 20 लाख की चोरी में पीड़ित परिवार अब भी चोरों की गिरफ्तारी की आस लगाए बैठा है. वहीं पुलिस के पास अपनी नाकामयाबी छिपाने के लिए भी कुछ नहीं है. लोग पुलिस की सक्रियता से अधिक पुलिस की सुस्ती पर सवाल उठाने लगे हैं.

राज्य में निकाय चुनाव को लेकर प्रचार-प्रसार अपने अंतिम चरण में है. इसी कड़ी में गिरिडीह भजपा द्वारा अपने उम्मीदवार शैलेंद्र चौधरी के समर्थन में एक बाइक रैली का आयोजन किया गया.

दुनिया भर में इंटरनेट पर एक शिशु मकाक छाया हुआ है. एक खिलौने के प्रति उसका लगाव देख, लोग उसकी ओर आकर्षित हो रहे हैं. जानवरों में होने वाली संवेदना की झलकियां देती है ये कहानी.