Jharkhand (Giridih): गिरिडीह के सलूजा गोल्ड इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया. इस दौरान प्रदर्शनी का उद्घाटन उप निदेशक रमनप्रीत कौर, प्रिंसिपल ममता शर्मा ने किया. विज्ञान प्रदर्शनी में जूनियर क्लास से लेकर क्लास दसवीं तक के छात्रों ने हिस्सा लिया. 
छात्रों ने वाटर हार्वेस्टिंग, सोअर पावर प्लांट के साथ ग्लोबल वार्मिंग जैसे गंभीर मुद्दों से संबंधित मॉडल तैयार किया था. लिहाजा, इन मॉडल के जरिये ही प्रतिभागियों ने विश्व को होते नुकसान से रूबरू कराया. इधर स्कूल के निदेशक जोरावर सिंह सलूजा ने कहा कि स्कूल के छात्रों में एक रचनात्मक शैली का बोध कराना जरूरी है. 
रिपोर्ट: मनोज कुमार पिंटू








