Jharkhand (Giridih): निकाय चुनाव से पहले गिरिडीह झामुमो को अब तक दो झटके लग चुके हैं. शनिवार को जिला उपाध्यक्ष सुमन सिन्हा ने पार्टी के पद और सदस्यता से इस्तीफा दे दिया. जबकि कुछ दिनों पहले ही संजीव सिन्हा ने भी इस्तीफा दिया था. इस्तीफा देने के बाद सुमन सिन्हा के नेतृत्व में वार्ड 16 के कई युवाओं ने भाजपा कि सदस्यता ग्रहण कर ली. 
भाजपा में शामिल होने वाले नेताओं में बंटी डंगाईच, राकेश आर्या, पिंटू सिन्हा, नीलू सिन्हा समेत अन्य शामिल है. भाजपा नेता और विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने इन्हें भगवा अंगवस्त्र पहनाकर भाजपा की सदस्यता दिलाई गई.
भाजपा से जुड़ते ही पूर्व झामुमो नेता सुमन सिन्हा ने झामुमो पर आरोपों की झड़ी लगाते हुए कहा कि झामुमो की विचारधारा अब बदल चुकी है. पार्टी में अब ठेकेदार और जमीन माफियाओं की ही चांदी है. समर्पित कार्यकर्ताओं से झामुमो का कोई संबध नहीं रह गया है. उन्होंने कहा कि झामुमो एक हाथ की कठपुतली बनकर रह गया है. हालात ऐसे हैं कि जमीन माफिया और ठेकेदार झामुमो को जिधर घुमाये, उधर ही जिला कमेटी घूमती रहती है.
इस दौरान भाजपा नेता सुरेश साहू, सुभाषचंद्र सिन्हा, हरमिंन्द्र सिंह बग्गा, राजेश जायसवाल समेत कई नेता मौजूद थे.
Report: Manoj Kumar Pintu








