NAXATRA NEWS
Bihar Assembly Election 2025 : वैशाली जिले के लालगंज विधानसभा क्षेत्र स्थित कॉलेज मैदान में भाजपा द्वारा आयोजित चुनावी जनसभा को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संबोधित किया और जनता से पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील की. इस दौरान मुख्यमंत्री योगी ने नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में किए गए विकाय कार्यों से लोगों को अवगत कराया और विकसित बिहार की कल्पना को पूरा करने को लेकर राज्य में एनडीए की सरकार बनाने की अपील की. ताकि विकसित भारत में बिहार भी शामिल हो सके.
बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव में अब बहुत ही कम समय बच गया है. जिसके कारण हर पार्टी चुनावी मैदान में अपना-अपना दम दिखा रही है और अपनी पार्टी के उम्मीदवार के लिए वोट की अपील कर रही है.









