VIRAT KOHLI अफगानिस्तान सीरीज से बाहर ! जानिए वजह
भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली अफगानिस्तान के साथ 13 जून से शुरू हो रहे वनडे सीरीज से हैमस्ट्रिंग के चोट के कारण बाहर हो गए है |

भारतीय क्रिकेट टीम को अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली घरेलू सीरीज से पहले बड़ा झटका लगा है। टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली हैमस्ट्रिंग चोट के कारण वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं। कोहली को 13 जून से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया था, लेकिन चोट के चलते वह अब इस श्रृंखला का हिस्सा नहीं बन पाएंगे।
बताया जा रहा है कि विराट कोहली आईपीएल के दौरान से ही हैमस्ट्रिंग की समस्या से जूझ रहे थे। इसके बावजूद उन्होंने दर्द के बीच खेलते हुए अपनी टीम को खिताब दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनकी फिटनेस को ध्यान में रखते हुए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने उन्हें आराम देने का फैसला किया है | उन्होंने विराट कोहली को लेकर किसी भी तरह का जोखिम लेने से बचने का निर्णय लिया है।
कोहली की गैरमौजूदगी में भारतीय मध्यक्रम में किसी युवा बल्लेबाज को मौका मिल सकता है। हालांकि, बीसीसीआई ने अभी तक उनके स्थान पर किसी खिलाड़ी के नाम की आधिकारिक घोषणा नहीं की है।
भारत और अफगानिस्तान के बीच सीरीज की शुरुआत 6 जून से न्यू चंडीगढ़ में खेले जाने वाले एकमात्र टेस्ट मैच से होगी। इसके बाद तीन वनडे मुकाबले धर्मशाला, लखनऊ और चेन्नई में आयोजित किए जाएंगे।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.









