Jharkhand (Giridih): गिरिडीह के कई धर्मिक स्थल का सौंदर्य ऐसा है कि सिर्फ पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाना ही टूरिस्ट के आकषर्ण का केंद्र बन जाए।

लिहाजा रविवार को जिले के बगोदर के सोना पहाड़ी मंदिर को राज्य में सार्वजनिक किए जाने की माँग को लेकर ग्रामीणों का पदयात्रा निकला।
जबकि इसे सार्वजनिक किए जाने की माँग को लेकर ही बगोदर विधायक नागेंद्र महतो सदन में मुद्दा उठा चुके है। इसके बाद ग्रामीणों ने इसी मांग को लेकर पद यात्रा निकाला।
पद यात्रा में अलग अलग दलों के नेताओं का जुटान हुआ। तो करीब दो हजार की संख्या में ग्रामीण तख्ती और बैनर लिए निकले। ग्रामीणों के पद यात्रा को देखते हुए पुलिस चौकस थी।
इस दौरान ग्रामीणों ने राज्य सरकार से सोना पहाड़ी मंदिर को पर्यटन स्थल के रूप ने विकसित करते हुए इसे राज्य में सार्वजनिक करने का मांग किया। पद यात्रा के दौरान पूर्व विधायक विनोद सिंह को लेकर भी नाराजगी दिखा।
पद यात्रा कई स्थानों का भ्रमण करते हुए सोना पहाड़ी मंदिर पहुंच कर समाप्त हुआ। इस दौरान jklm के नेता दिनेश साहू ने कहा कि दशकों से सोना पहाड़ी मंदिर पिछड़ा है। करोड़ों का फंड पास हुआ, लेकिन अभी तक कुछ कार्य शुरू नहीं हो पाया है। अगर फंड का सही से इस्तेमाल कर इसे पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाता है। तो रोजगार बढ़ना तय है।
इधर पूर्व मुखिया टेकलाल चौधरी ने पूर्व माले विधायक विनोद सिंह पर आरोप लगाते हुए कहा कि सोना पहाड़ी मंदिर को लेकर पूर्व विधायक ने कभी गंभीरता नहीं दिखाया। अगर दिखाए होते, तो यह पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होता, और राज्य में अपनी सुंदरता के रूप चर्चित होता। इसे रोजगार का भी बढ़ना तय था।
रिपोर्ट मनोज कुमार पिंटू/ अशोक यादव






