पेट्रोल-डीजल के बढ़े दाम से वाहन मालिक और चालक परेशान, आम लोगों पर बढ़ा आर्थिक बोझ
पेट्रोल डीजल के दामों में बढ़ोतरी होने के बाद लोगों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है. ईंधनों के दामों में अचानक वृद्धि का सीधा असर रोजमर्रा की जिंदगी पर भी पड़ रहा है. जिससे लोग परेशान हो रहे हैं.

Chatra / Jharkhand (Report By- Md. Rizwan): चतरा शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद वाहन मालिकों, चालकों और आम लोगों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है. बीती देर रात केंद्र सरकार द्वारा जारी नई दरों के बाद ईंधन के दामों में इजाफा हुआ है, जिसका सीधा असर रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ रहा है.
लोगों का कहना है कि पहले जहां 200 रुपये में होने वाली यात्रा अब 250 रुपये तक पहुंच गई है. खासकर दूर-दराज क्षेत्रों से शहर आने-जाने वाले नौकरीपेशा लोगों, व्यापारियों और छोटे वाहन चालकों को अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.
शहरवासियों ने बताया कि लगातार बढ़ते पेट्रोल-डीजल के दामों से घरेलू बजट पूरी तरह प्रभावित हो रहा है. स्कूल, ऑफिस, बाजार और अन्य जरूरी कामों के लिए रोजाना यात्रा करने वालों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है. दाम बढ़ने के बावजूद पेट्रोल पंपों पर भीड़ कम नहीं हो रही है. लोग जरूरत के कारण मजबूरी में महंगे दाम पर भी पेट्रोल-डीजल खरीद रहे हैं. वहीं शहर के कई पेट्रोल पंपों पर अब भी पेट्रोल-डीजल की पर्याप्त उपलब्धता नहीं है, जिससे लोगों की परेशानी और बढ़ गई है.
कई लोगों ने सरकार से पेट्रोल-डीजल के दामों में जल्द कटौती करने की मांग की है. उनका कहना है कि लगातार बढ़ती महंगाई के बीच ईंधन की कीमतों में वृद्धि आम जनता की कमर तोड़ रही है. स्थानीय वाहन चालकों का कहना है कि किराया बढ़ाने पर यात्रियों से विवाद होता है, जबकि बढ़ी हुई कीमतों में पुराने किराये पर वाहन चलाना घाटे का सौदा साबित हो रहा है. शहरवासियों की मांग है कि सरकार जल्द राहत दे, ताकि आम लोगों को बढ़ती महंगाई से कुछ राहत मिल सके.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

Giridih: दिलीप दास हत्याकांड मामले में भीड़ को उकसाने का आरोपी यूट्यूबर गिरफ्तार

गिरिडीह के तिसरी में विवाहिता की हुई मौत, परिजनों ने पति समेत ससुराल पर लगाया हत्या का आरोप







