राज्यभर में पेट्रोल पंपों पर बढ़ती भीड़ को लेकर मंत्री इरफान अंसारी ने CM हेमंत सोरेन को लिखा पत्र
झारखंड के सभी जिलों में पेट्रोल पंपों पर बढ़ती भीड़ और लोगों की लंबी कतार को लेकर मंत्री इरफान अंसारी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखा है जिसमें उन्होंने राज्य के सभी संवेदनशील पेट्रोल पंपों पर सुरक्षा बलों को तैनात करने की मांग की है.

Ranchi News: राजधानी रांची सहित राज्यभर में पेट्रोल-डीजल पंपों पर लोगों की भीड़ और लंबी कतार को लेकर सूबे के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने चिंता जाहिर की है. उन्होंने इस संबंध में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र भी लिखा है. जिसमें कहा है कि अगर हालात नहीं संभले तो कोई अप्रिय घटना होने की संभावना बन सकती है. उन्होंने राज्य के सभी संवेदनशील और अधिक भीड़-भाड़ वाले पेट्रोल-डीजल पंपों पर पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बलों के तैनाती की मांग की है.
बता दें, इरफान अंसारी ने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट साझा करते हुए पेट्रोल पंपों पर बढ़ती भीड़ और लंबी कतारों को लेकर सीएम हेमंत को पत्र लिखने की जानकारी दी है. जिसमें उन्होंने लिखा है- ''झारखंड में पेट्रोल-डीजल पंपों पर बढ़ती भीड़ और लंबी कतारों को लेकर मुख्यमंत्री Hemant Soren को पत्र लिखकर तत्काल सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने का आग्रह किया है. जनता की परेशानी किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं है. सरकार की प्राथमिकता हर हाल में शांति, सुरक्षा और सुचारु आपूर्ति सुनिश्चित करना है''
CM को लिखे पत्र में इरफान अंसारी ने क्या कहा?
वहीं सीएम को लिखे पत्र में मंत्री इफान अंसारी ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देशवासियों से पेट्रोल-डीजल के कम उपयोग करने की अपील के बाद पिछले कुछ दिनों से राज्य के लगभग सभी जिलों के पेट्रोल पंपों पर लोगों की अत्याधिक भीड़ और लंबी कतार की समस्या उत्पन्न हो गई है जिसके कारण आम जनता को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. कई जगहों पर अव्यवस्था और तनाव-पूर्ण माहौल के होने की सूचना भी मिली है ऐसे में पेट्रोल पंप के मालिकों और जनता के बीच कुछ हिंसक जैसी अप्रिय घटना होने की संभावना बनी हुई है.

ऐसे परिस्थितियों को देखते हुए राज्य में किसी प्रकार की अप्रिय घटना की सम्भावना को देखते हुए अधोहस्ताक्षरी के द्वारा अस्पतालों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया है. राज्य के सभी संवेदनशील एवं अधिक भीड़-भाड़ वाले पेट्रोल एवं डीजल पंपों पर पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बल एवं दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति करने की आवश्यकता है जिससे सुरक्षा और विधि-व्यवस्था बनी रहे इसके साथ ही आमजनों को सुचारु रूप से पेट्रोल व डीजल की आपूर्ति उपलब्ध करायी जा सकें. सीएम से अनुरोध करते हुए पत्र में आगे मंत्री इरफान अंसारी ने कहा है कि सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए संबंधित विभागों एवं जिला प्रशासन को आवश्यक दिशा-निर्देश दी जाए, ताकि आम नागरिकों को राहत मिल सकें और किसी भी तरह के अप्रिय घटना की संभावना को रोका जा सकें.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

Giridih: दिलीप दास हत्याकांड मामले में भीड़ को उकसाने का आरोपी यूट्यूबर गिरफ्तार

गिरिडीह के तिसरी में विवाहिता की हुई मौत, परिजनों ने पति समेत ससुराल पर लगाया हत्या का आरोप







