Giridih: दिलीप दास हत्याकांड मामले में भीड़ को उकसाने का आरोपी यूट्यूबर गिरफ्तार
दिलीप दास हत्याकांड मामले में भीड़ को उकसाने के आरोपी यूट्यूबर विशु को गिरिडीह पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

Giridih, Jharkhand: दिलीप दास हत्याकांड के बाद भीड़ को उकसाने के आरोप और सरकारी काम में बाधा पैदा करने के आरोपी यूट्यूबर विशु मंडल को गिरिडीह मुफ्फसिल थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. शुक्रवार की देर शाम उसे जेल भेज दिया गया. गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने उसे बनियाडीह के इलाके से दबोचा.
जानकारी के अनुसार आरोपी विशु मंडल केस दर्ज होने के बाद से इसी इलाके में छिप कर रह रहा था. इसी दौरान पुलिस को जब गुप्त सूचना मिली, तो पुलिस ने घेराबंदी कर इस यूट्यूबर को दबोचा. इस दौरान पूछताछ में आरोपी यूट्यूबर विशु मंडल ने कबूला कि उसने ही दिलीप दास हत्याकांड मामले में लोगों को भड़काया था.
दरअसल, आरोपी यूट्यूबर विशु मंडल जनता जागरूक संघ नामक संगठन से जुड़ा हुआ है. सरकार और जिला प्रशासन के खिलाफ होने वाले मामले में लोगों को भड़काता रहा है. इधर इसकी गिरफ्तारी से पुलिस ने राहत की सांस ली है.
(गिरिडीह से मनोज कुमार पिंटू की रिपोर्ट)
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

CISCE जोनल योग प्रतियोगिता-2026 में METAS ADVENTIST SCHOOL का शानदार प्रदर्शन

गिरिडीह में पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने से मची हलचल, पंप संचालकों ने कहा- 'किल्लत नहीं, पैनिक न हों लोग'







