CISCE जोनल योग प्रतियोगिता-2026 में METAS ADVENTIST SCHOOL का शानदार प्रदर्शन
विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 6 स्वर्ण, 3 रजत एवं 2 कांस्य पदक अपने नाम किए. विद्यार्थियों की इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में हर्ष एवं गर्व का माहौल है.

Ranchi, Jharkhand: रांची के विभिन्न ICSE विद्यालयों के बीच आयोजित CISCE जोनल योग प्रतियोगिता-2026 का आयोजन Carmel School, Samlong में किया गया. जिसमें METAS ADVENTIST SCHOOL के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 6 स्वर्ण, 3 रजत एवं 2 कांस्य पदक अपने नाम किए. विद्यार्थियों की इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में हर्ष एवं गर्व का माहौल है.
प्रतियोगिता में :
शुभम कुमार ने 3 गोल्ड मेडल (Individual Traditional, Artistic Pair & Individual Artistic), सबा आलम ने 2 सिल्वर मेडल (Artistic Pair & Individual Traditional), मोहम्मद जैन करीम ने ब्रॉन्ज मेडल (Individual Artistic), अभिषेक कुमार ने सिल्वर मेडल (Artistic Pair), आदर्श मरांडी ने गोल्ड मेडल(Artistic Pair), विवान शर्मा ने गोल्ड मेडल (Rhythmic Pair) और जय शंकर कुमार ने गोल्ड मेडल (Rhythmic Pair) प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया.
विद्यालय के प्राचार्य सुनिल ने विद्यार्थियों की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि योग केवल शारीरिक स्वास्थ्य का माध्यम नहीं, बल्कि मानसिक संतुलन, आत्मविश्वास एवं अनुशासन को भी सशक्त बनाता है. उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की यह सफलता उनके निरंतर अभ्यास, समर्पण एवं प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है.
योग शिक्षिका राफिया नाज ने कहा कि, "विद्यार्थियों ने कठिन परिश्रम, अनुशासन एवं निरंतर अभ्यास के बल पर यह सफलता हासिल की है. यह उपलब्धि पूरे विद्यालय के लिए गर्व का विषय है. हमें विश्वास है कि आगामी CISCE Regional Yoga Competition-2026 (Bihar-Jharkhand), जमशेदपुर में भी हमारे विद्यार्थी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय एवं रांची का नाम रोशन करेंगे."
विद्यालय प्रबंधन ने जानकारी दी कि प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले चयनित विद्यार्थी अब आगामी CISCE Regional Yoga Competition-2026 (Bihar-Jharkhand) में भाग लेंगे, जिसका आयोजन जमशेदपुर में किया जाएगा. विद्यालय परिवार को विश्वास है कि विद्यार्थी वहाँ भी अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से विद्यालय एवं राँची का नाम रोशन करेंगे.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

जामताड़ा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 3 साइबर अपराधी गिरफ्तार, इस साल अब तक पकड़े गए 60 ठग

नागवंशी राजपरिवार की बेटी सुमन शाहदेव ने CBSE 12th में हासिल किए 97.2 प्रतिशत अंक, IAS बनने का है सपना







