नागवंशी राजपरिवार की बेटी सुमन शाहदेव ने CBSE 12th में हासिल किए 97.2 प्रतिशत अंक, IAS बनने का है सपना
हाल में जारी हुए सीबीएसई के 12वीं कक्षा के परिणाम में रांची की सुमन शाहदेव ने भी झंडे गाड़े हैं. सुमन ने 97.2 प्रतिशत अंक लाकर टॉपर्स की लिस्ट में स्थान प्राप्त किया है.

Ranchi, Jharkhand: सीबीएसई की 12वीं की परीक्षा में टेंडर हर्ट स्कूल की विद्यार्थी एवं बालसिरिंग निवासी लाल बालेश्वर नाथ शाहदेव की पोती सुमन शाहदेव ने 97.2 प्रतिशत अंक लाकर अपने माता पिता, समाज,गांव और स्कूल का नाम रोशन की है. उसकी सफलता से पूरा गांव और नागवंशी राजपरिवार के सदस्य गौरव महसूस कर रहे हैं. सुमन को इतिहास में 98% फाइन आर्ट्स में 100% संस्कृत में 97% और साइकोलॉजी में 93% अंक मिला है.
आज रांची जिला क्षत्रिय समाज के अगुवा सह कांग्रेस के प्रदेश महासचिव प्रेम प्रकाश लाल नाथ शाहदेव, लाल आशीष नाथ शाहदेव, लाल सूरज नाथ शाहदेव सुमन शाहदेव के घर जाकर उसे गुलदस्ता और उपहार देकर सम्मानित किए.
सुमन शाहदेव के पिता देवकुमार शाहदेव माता प्रतिमा शाहदेव का देहांत कुछ वर्ष पहले ही हो चुका था. माता-पिता के देहात होने के बाद सुमन के सामने दुःखों का पहाड़ टूट पड़ा था. इतनी दुःख सहने के बाउजूद भी सुमन शाहदेव कभी टूटी नहीं और दुख के पहाड़ के सामने कभी झुकी नहीं और अपनी करियर को लेकर दृढ़ निश्चयी रही.
सुमन ने बताया कि माता पिता के देहांत के बाद उनका देखभाल उन्ही की घर मे पली बढ़ी पुरुलिया जिला नवागढ़ की टुनि दास ने एक माँ बनकर की. सुमन को घर का कोई काम करने नहीं देती थी. सुमन का काम सिर्फ पढ़ना था. सुमन रात में पढ़ना ज्यादा पसंद करती थी क्यों रात में कोई शोर शराबा नही होता था . रात दो तीन बजे तक पढ़ाई करती थी. सुमन का सपना है यूपीएससी की तैयारी कर एक आईएएस बनकर माता पिता और समाज का नाम रोशन करना.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

खबर का असर : कृष्णा टोला की जर्जर सड़क पर शुरू हुआ मरम्मत कार्य

CBSE 12वीं के परिणाम से गिरिडीह के सलूजा गोल्ड स्कूल का जोश हुआ दुगुना, आयान आलम बने स्कूल टॉपर







