जामताड़ा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 3 साइबर अपराधी गिरफ्तार, इस साल अब तक पकड़े गए 60 ठग
साइबर अपराधियों के खिलाफ जामताड़ा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल करते हुए 3 ठगों को गिरफ्तार किया है.

Jamtara / Jharkhand (Report By- Ujjwal): जामताड़ा में साइबर अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है. पुलिस ने ऑपरेशन क्लीन के तहत छापेमारी करते हुए 3 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. इन साइबर अपराधियों को पुलिस ने नारायणपुर थाना क्षेत्र के दक्षिणीडीह गांव में छापेमारी के दौरान दबोचा हैं.
वहीं, ऑपरेशन क्लीन के तहत पुलिस ने इस वर्ष 2026 में अब तक 60 लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस लगातार साइबर अपराधियों को पकड़ने के लिए छापेमारी अभियान चला रही है जिसमें कई सफलता भी हासिल हो रही है.
इधर, इस संबंध में जामताड़ा पुलिस अधीक्षक शंभू कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पकड़े गए साइबर अपराधी का नाम राजेश मंडल, अजय मंडल तथा हीरालाल मंडल है. एलपीजी का नया गैस कनेक्शन देने के नाम पर एपिक फाइल भेज कर साइबर ठगी करते थे.
एसपी ने बताया कि अजय मंडल नमक साइबर अपराधी का पुराना इतिहास है वह डेढ़ वर्षो तक देवघर जेल में बंद था. उन्होंने बताया कि इस वर्ष जनवरी से लेकर अभी तक 60 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया जा चुका है. जिससे जामताड़ा जिले में साइबर अपराध का ग्राफ घटा है.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

हत्या के एक मामले में बोकारो सिविल कोर्ट ने दो दोषियों को सुनाई उम्र कैद की सजा

MP: छतरपुर में 4 लेन कंपनी के फील्ड ऑफिसर का अपहरण; 10 लाख फिरौती लेने के बाद भी आरोपियों ने नहीं छोड़ा







