तमाड़ में मामूली विवाद में भाई बना वहसी, धारदार हथियार से गला रेतकर बहनोई को उतारा मौत के घाट
चैंपबॉय के नाम से सोशल मीडिया में प्रचलित रोहन सिंह के पिता को उसके अपने मामा ने बेहरमी से मार डाला. विवाद सिर्फ शंका के आधार पर शुरू हुआ था, जिसपर आवेश में आकर आरोपी ने अपने ही बहनोई का कत्ल कर दिया.

Ranchi, Jharkhand: रांची जिला अंतर्गत तमाड़ थाना के मुंडा टोली में रिश्ते को तार-तार करने वाली घटना सामने आई है. इस सनसनीखेज हत्याकांड में एक युवक ने अपने ही बहनोई की गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी. जानकारी के अनुसार बीते गुरुवार की शाम ही मृतक गजेंद्र सिंह अपनी पत्नी को लेकर उसके मायके आया था. ससुराल में किसी बात को लेकर हुए विवाद के बाद पत्नी के भाई भूपेश खंडित ने आवेश में आकर मारपीट शुरू कर दी. मामला इतना बढ़ गया कि आरोपी ने अपने बहनोई गजेंद्र सिंह को मौत के घाट उतार डाला.
मारपीट और हत्या की सूचना मिलने पर तमाड़ थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और पूछताछ शुरू कर दी. पूछताछ व आरोप के आधार पर पुलिस ने भूपेश खंडित को गिरफ्तार कर लिया है. घर के बाकी सदस्यों ने भी महिला की मांग उजाड़ने वाले हत्यारे भाई पर हत्या का आरोप लगाया है.
मृतक के ससुर सत्यनारायण खंडित ने बताया कि दोनों बेटियां (शांति और सेवंती) और दामाद बीते शाम को ही उसके घर आए थे. हत्या की यह घटना आज सुबह की है, उन्होंने बताया कि जिस हथियार से आरोपी ने मृतक पर वार किया वह अक्सर उसे साथ लेकर चलता था. इतना ही नहीं आरोपी ने अपनी दोनों बहनों पर भी वार किया और अपने पिता को भी मारने का प्रयास किया.
मृतक के बेटे रोहन सिंह ने बताया कि शांति देवी (मां) के भी घुटने में वार किया था, जिससे वो भी जख्मी हालत में है. वहीं रोहन ने बताया कि विवाद जमीन को लेकर था. आरोपी मामा को शंका थी कि उसकी बहन-बहनोई जमीन लेने या यूं कहें कि उसपर कब्जा करने की मंशा से आए हैं. इसी आधार पर उसने कहासुनी शुरू की, जिसका साथ आरोपी के छोटे भाई ब्रजेश खंडित ने भी दिया था. हालांकि ब्रजेश मारपीट में सम्मिलित नहीं था, लेकिन फिलहाल वह फरार हो चुका है. जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है.
जानकारी के अनुसार आरोपी ने पहले गांव में प्रयोग किए जाने वाले हथियार दउली (फरसा) से जोरदार वार कर गला रेत दिया, उसके बाद पत्थर से मारकर चेहरा क्षत-विक्षत कर डाला. बताया जा रहा है कि आरोपी पहले भी हाफ-मर्डर केस में जेल जा चुका है.
मौके पर पहुंचकर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
(तमाड़ से जीतेन सार की रिपोर्ट)
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

नागवंशी राजपरिवार की बेटी सुमन शाहदेव ने CBSE 12th में हासिल किए 97.2 प्रतिशत अंक, IAS बनने का है सपना

हत्या के एक मामले में बोकारो सिविल कोर्ट ने दो दोषियों को सुनाई उम्र कैद की सजा







