Naxatra News की खबर का असर: हंटरगंज में अवैध बालू लदे दो ट्रैक्टर जब्त, जिला प्रशासन सक्रिय
बीते दिनों नक्षत्र न्यूज ने अवैध बालू खनन की खबर को प्रमुखता से अपने चैनल में जगह दी थी. जिसके बाद पुलिस सक्रियता बरतती नजर आ रही है, छापेमारी कर एक बालू लदे ट्रैक्टर को जब्त भी किया गया है.

Jharkhand (Chatra): हंटरगंज में अवैध बालू खनन पर नक्षत्र न्यूज़ की खबर के बाद प्रशासन एक्शन मोड में है. सीओ और थाना प्रभारी के नेतृत्व में हुई छापेमारी में बालू लदे दो ट्रैक्टरों को जब्त किया गया है. अंचलाधिकारी रितिक कुमार और थाना प्रभारी प्रभात कुमार ने धरधरा गांव में संयुक्त छापेमारी कर अवैध बालू परिवहन को रोका. पुलिस को देख ट्रै्क्टर चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया.
प्रशासन ने महिंद्रा और आइशर ट्रैक्टर से करीब 200 CFT बालू जब्त कर कांड संख्या 46/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज की है. अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा.
चतरा जिले में अवैध बालू खनन एक गंभीर समस्या बनी हुई है, जिसके खिलाफ प्रशासन और स्थानीय ग्रामीण लगातार संघर्ष कर रहे हैं. हालिया रिपोर्टों के अनुसार, जिले के विभिन्न क्षेत्रों में बालू माफिया सक्रिय हैं और नदियों का अवैध दोहन जारी है.
अवैध बालू खनन की खबर को नक्षत्र न्यूज ने प्रमुखता से उठाया था, जिसके बाद अब देखा जा रहा है कि जिला प्रशासन भी सक्रिय हो चुकी है.
रिपोर्ट: मो. रिजवान
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

सरायकेला में BJP नेता के घर फायरिंग मामले का खुलासा, 3 अपराधी गिरफ्तार, हथियार जब्त

सरायकेला में कांग्रेस का SIR प्रक्रिया पर कड़ा पहरा, जिला अध्यक्ष राज बागची ने दी चेतावनी







