गिरिडीह में चोरी के मामले में दो गिरफ्तार, इनवर्टर-बैटरी बरामद
पुलिस ने बताया कि आरोपियों की निशानदेही पर चोरी का सामान बरामद कर लिया गया है। हालांकि इस मामले में एक अन्य आरोपी अभी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

Giridih News: गिरिडीह जनसंपर्क कार्यालय में हुई चोरी की गुत्थी को सुलझाते हुए गिरिडीह नगर थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने चोरी गए इनवर्टर, बैटरी समेत अन्य सामान बरामद कर लिया है। साथ ही चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
गुरुवार को नगर थाना में आयोजित संयुक्त प्रेसवार्ता में डीएसपी नीरज सिंह और थाना प्रभारी रतन सिंह ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहम्मद वारिस और महताब अंसारी के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, मोहम्मद वारिस मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिमरियाधोड़ा का रहने वाला है, जबकि महताब अंसारी नगर थाना क्षेत्र के न्यू चूड़ी मोहल्ला का निवासी है। पूछताछ में दोनों ने जनसंपर्क कार्यालय में चोरी की वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की है।
पुलिस ने बताया कि आरोपियों की निशानदेही पर चोरी का सामान बरामद कर लिया गया है। हालांकि इस मामले में एक अन्य आरोपी अभी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।
नगर थाना पुलिस का कहना है कि फरार आरोपी को भी जल्द गिरफ्तार कर मामले का पूर्ण खुलासा कर दिया जाएगा।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

पतरातू में Jio-BP आलिया फ्यूल्स का उद्घाटन, स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने किया शुभारंभ

पाकुड़ में अवैध शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, Royal Stag की नकली बोतलें और स्प्रिट बरामद, एक गिरफ्तार







