UP (Ghaziabad): बुधवार की सुबह गाजियाबाद से तीन बहनों के एक साथ आत्महत्या करने की खबर ने पूरे देश में समसनी फैला दी. लड़कियों को ऑनलाइन टास्क-बेस्ड कोरियन लवर गेम की भारी लत हो चुकी थी. बताया जा रहा था कि इस खेल पर माता-पिता के आपत्ति जताने के बाद तीनों बहनें काफी परेशान थी. जिसके बाद मंगलवार की आधी रात 2 बजे के करीब उन्होंने यह दिल दहला देने वाला कदम उठा लिया.
https://naxatranewshindi.com/news/sorry-mom-and-dad-three-sisters-committed-suicide-together
शादी न होने के डर से थी परेशान?
पुलिस जांच में सामने आया है कि तीनों लड़कियां कोरियन गेम की इस कदर शिकार हो चुकी थी कि उनके मन में अजीब सा डर बैठ गया था. दरअसल उनके माता-पिता ने उनसे मोबाइल ले लिया था और वो गेम नहीं खेल पा रही थी. इससे उनके मन में इस डर ने घर कर लिया था कि अब उनकी शादी कोरियन लड़के से नहीं हो सकेगी. इस डर ने उनको दुनिया से अलविदा कहने पर मजबूर कर दिया.
लड़कियां कोरियन भाषा में बताती थी अपना नाम
घटना के बाद सुबह का आंखो देखा हाल RWA (Resident Welfare Association) के सेक्रेटरी ने मीडिया को बताया. उन्होंने बताया कि लड़कियों के कमरे में उनकी तस्वीर टंगी थी, जिसमें उन सबका नाम कोरियन भाषा में लिखा था. बच्चियों की मां बताती हैं कि वो कोरियन एप के कारण कोरिया से इतनी प्रभावित थी कि वे स्कूल में भी अपना नाम कोरियन भाषा में ही बताती थी.
बड़ी बहन करती थी छोटी बहनों की देखभाल
बच्चियों की मां ने बताया कि तीनों में सबसे बड़ी बहन निशिका अपनी दोनों बहनों का बहुत ख्याल रखती थी. वहीं दोनों बहनें प्राची और पाखी बड़ी बहन निशिका के नक्शेकदम पर चलना चाहती थी. बता दें कि निशिका 16 वर्ष की थी, वहीं प्राची 14 और पाखी की उम्र महज 12 साल बतायी जा रही है.
देर रात आई थी तेज आवाज
घटना की खबर मिलने के बाद एडिशनल कमिश्नर ऑफ पुलिस आलोक प्रियदर्शी और केशव कुमार चौधरी मौके पर पहुंचे. पुलिस की पूछताछ के बाद स्थानीय लोगों ने बताया कि 2 बजे के करीब बहुत तेज आवाज सुनाई पड़ी थी, जिससे उनकी नींद अचानक खुली. घटना भारत सिटी बी-1 टावर के फ्लैट संख्या 907 में हुई.
कोरियन संस्कृति में रची-बसी थी तीनों बहनें
मिल रही जानकारी के अनुसार तीनों बहने कोरियन संस्कृति का हिस्सा मानसिक रूप से तो बन ही चुकी थी, वो उसी कल्चर में जीना भी चाहती थी. पिता द्वारा जब उनका मोबाइल छीन लिया गया तो इससे उन्हे मानसिक रूप से बहुत परेशानी होने लगी. घर वाले बताते हैं कि तीनों ने अपना नाम भी बदलकर मारिया, एलिजा ओर सिंडी रख लिया था.
पुलिस खंगाल रही CCTV फुटेज
हालांकि अब पुलिस प्रत्येक सिरे से जांच करने में जुट गई है. चाहे CCTV हो या मोबाइल फोन सबकी फोरेंसिक जांच भी की जा रही है. वहीं सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं.








