UP (Ghaziabad): उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. ऑनलाइन गेमिंग की लत के कारण तीन सगी बहनों ने आत्महत्या कर ली. माता-पिता ने गेमिंग की इस लत पर आपत्ति जताई थी. जिसके बाद तीनों बहनों ने अपार्टमेंट की 9वीं मंजिल से कूदकर जान दे दी.
तीनों बहनें कथित तौर पर नहाने, खाने, स्कूल जाने, सोने और अन्य दैनिक गतिविधियों सहित सभी काम एक साथ करती थीं. लड़कियों की पहचान पाखी (12), प्राची (14) और विशिका (16) के रूप में हुई है.
सुसाइड नोट में लिखा है मम्मी-पापा सॉरी
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मामला गाजियाबाद के थाना टीला मोड़ क्षेत्र स्थित भारत सिटी का है. पुलिस का कहना है कि परिजनों से पूछताछ की जा रही है और मोबाइल फोन व डिजिटल गतिविधियों की भी जांच की जा रही है.
Suicide Note पर क्या मिला !
पीड़ितों के कमरे से एक नोट मिला, जिस पर रोने वाला इमोजी बना हुआ था. नोट में लिखा था, "एक सच्ची कहानी. इस डायरी में जो कुछ भी लिखा है, वो सब पढ़ लो, क्योंकि ये सब सच है. अभी पढ़ो! मुझे बहुत अफ़सोस है, Sorry पापा." बता दें कि तीनों बहनें ऑनलाइन टास्क-बेस्ड कोरियन लवर गेम खेला करती थीं.
कैसे चलते हैं ऐसे गेम्स?
इस तरह के गेम्स को आप डाउनलोड नहीं कर सकते हैं. बल्कि ये किसी सोशल मीडिया पर पेज, कम्युनिटी या क्लोज ग्रुप का हिस्सा हो सकते हैं. लोगों को मैसेज में उनके टास्क दिए जाते हैं, जिन्हें पूरा करना होता है. गेम खेलने वाले को इस हद तक मैनिपुलेट करता है कि उन्हें सिर्फ एक ही टार्गेट नजर आता है. टास्क पूरा करके का.









