पूर्णिया में घरेलू विवाद का खौफनाक अंत! पति ने पत्नी के सीने में मारी गोली
पूर्णिया के रेनू नगर में देर रात घरेलू विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। आरोप है कि पति राजकुमार यादव ने अपनी पत्नी शालिनी कुमारी को गोली मार दी


पूर्णिया के रेनू नगर में देर रात एक विवाद ने हत्या का रूप ले लिया। आप है कि पति राजकुमार यादव ने अपनी पत्नी शालिनी कुमारी को गोली मार दी। गोली लगने से शालिनी की मौत हो गई घटना के बाद आरोपी फरार है और उसकी तलाश जारी है।
घरेलू विवाद के बाद चली गोली
पूर्णिया शहर के हाथ थाना क्षेत्र के रेनू नगर में एक सनसनी खेत वारदात से अफरा तफरी मच गई है। आरोप है कि घरेलू विवाद के दौरान पति ने अपनी पत्नी को गोली मार दी। मृतका की पहचान शालिनी कुमारी के तौर पर हो रही है जो श्रीनगर में शिक्षिका का काम करती थी। मिली जानकारी के अनुसार शालिनी का अपने पति राजकुमार यादव से किसी बात पर बहस हो गया। इसी विवाद के दौरान पति ने कथित तौर पर शालिनी को सीने में गोली मार दी। इस घटना के वक्त घर में उनके दो बच्चे भी मौजूद थे।
गोली की आवाज सुनते ही आसपास के लोग घटनास्थल पर जुड़ गए। लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुका था। लोगों ने शालिनी को गमछा पूर्णिया, इलाज के लिए पहुंचा लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
रितिका के मां गौरी शंकर बताते हैं की पति पत्नी के बीच कुछ घरेलू विवाद हो गया था इसलिए पति उसे गोली मार कर भाग गया।
बैंक में पदस्थापित था आरोपी पति
बताया जा रहा है कि राजकुमार कोऑपरेटिव बैंक में पद स्थापित है। उसको अपनी पत्नी के साथ दो बच्चे थे जिनकी उम्र 4 साल और 9 साल बताई जा रही है। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।
खजांची हाट थाना प्रभारी जयप्रकाश सिंह ने बताया की शुरुआती जानकारी के मुताबिक पति-पत्नी के बीच घरेलू विवाद हुआ था जिसके बाद पति हत्या कर कर फरार हो गया है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.









