जमशेदपुर लाल किले में गूंजेगा जनजातीय गौरव, 24 मई को दिल्ली में जुटेंगे डेढ़ लाख आदिवासी प्रतिनिधि
जनजाति सुरक्षा मंच के तत्वावधान में होने वाले इस आयोजन में देशभर की 500 से अधिक जनजातियो के लगभग डेढ़ लाख प्रतिनिधियों के शामिल होने की संभावना है.

Jamshedpur, Jharkhand: नई दिल्ली में 24 मई को भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर विशाल जनजाति सांस्कृतिक समागम एवं गर्जना रैली आयोजित होगी. जनजाति सुरक्षा मंच के तत्वावधान में होने वाले इस आयोजन में देशभर की 500 से अधिक जनजातियो के लगभग डेढ़ लाख प्रतिनिधियों के शामिल होने की संभावना है. पारंपरिक वेशभूषा और वाद्यायंत्रों के साथ जनजातीय महिला-पुरुष दिल्ली में सांस्कृतिक शोभायात्रा निकालेंगे. शोभायात्रा पांच अलग-अलग स्थानों से शुरू होकर लाल किले पर पहुंचेगी.
आयोजकों के अनुसार केंद्रीय गृह मंत्री को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है. कार्यक्रम का उद्देश्य जनजातीय संस्कृति, परंपरा और भगवान बिरसा मुंडा की विरासत को राष्ट्रीय मंच देना है. मंच का कहना है कि धर्म परिवर्तन करने वाले लोगों को एसटी सूची से हटाया जाए. उन्हें आरक्षण और एसटी प्रमाणपत्र का लाभ न मिले.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

बोकारो सिटी को मिले नए डीएसपी, राजीव रंजन ने संभाली कमान

गिरिडीह के SGST कार्यालय से दो अधिकारियों को CBI ने किया गिरफ्तार, 50 हजार रुपए भी किए गए जब्त







