गुमला में ट्रैक्टर ने बाइक सवार को मारी जोरदार टक्कर, एक की मौत दूसरा गंभीर
गुमला में बाइक सवार दो लोगों को एक ट्रैक्टर ने जोरदार टक्कर मारी है जिससे एक की मौत हो गई है जबकि दूसरा गंभीर रुप से घायल हो गया है जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Gumla / Jharkhand (Report By- Dipak Bhaskar): गुमला में गुरुवार देर रात एक ट्रैक्टर ने बाइक सवार को सीधी टक्कर मारी जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि एक अन्य घायल हो गया है. यह हादसा गुमला सदर थाना इलाके के टैसेरा मोड़ के पास हुआ. मृतक की पहचान अंबवा बेरटोली निवासी अरविंद खड़िया (32 वर्ष) जबकि घायल की पहचान बंगरू पालकोट निवासी पैरू बिलुंग (30 वर्ष) के रूप में हुई.
जानकारी के अनुसार, अरविंद खड़िया अपनी बाइक से पैरू बिलुंग को उसके घर छोड़ने के लिए बंगरू जा रहा था. इसी दौरान टैसेरा मोड़ के पास अचानक सामने से आ रहे ट्रैक्टर से उसकी बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई.
स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को तत्काल 108 एंबुलेंस की मदद से इलाज के लिए गुमला सदर अस्पताल पहुंचाया. जहां इलाज के दौरान अरविंद खड़िया ने दम तोड़ दिया, जबकि पैरू बिलुंग की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है फिलहाल उसका इलाज जारी है. इधर, इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस जांच-पड़ताल में जुट गई है फिलहाल पुलिस दुर्घटना के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रहा है.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

झारखंड में 1 से 4 मई तक जमीन रजिस्ट्री और दाखिल-खारिज पूरी तरह ठप

झारखंड में बदला मौसम का मिजाज, आंधी-तूफान के साथ आज 17 जिलों में होगी झमाझम बारिश







