32 साल के इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने किया संन्यास का ऐलान, जानें कौन?
भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज KS Bharat ने गुरुवार को अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया.

भारत के लिए खेल चुके केएस भरत ने गुरुवार रात अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी। लगभग तीन साल के अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में उन्होंने भारत के लिए 7 टेस्ट मैच खेले, जिनमें 20.1 की औसत से 221 रन बनाए। इसके अलावा वह आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से भी खेल चुके हैं।
रिटायरमेंट के अपने भावुक पोस्ट में उन्होंने लिखा-
गर्व और कृतज्ञता से भरे दिल के साथ मैं अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा करता हूं। अपने देश के लिए खेलना मेरे जीवन का सबसे बड़ा सम्मान रहा है।
इसके अलावा उन्होंने अपने पोस्ट में बीसीसीआई और आंध्र क्रिकेट एसोसिएशन (ACA) का धन्यवाद किया। साथ ही उन्होंने विराट कोहली और रोहित शर्मा के प्रति भी आभार व्यक्त किया। भरत ने जब अपना आईपीएल डेब्यू किया था, तब उस वक्त आरसीबी के कप्तान विराट कोहली ही थे |
आंध्र प्रदेश के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने वाले केएस भरत ने फरवरी 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना टेस्ट डेब्यू किया था। घरेलू क्रिकेट में भी उनका प्रदर्शन अच्छा रहा था । वर्ष 2015 में रणजी ट्रॉफी में तिहरा शतक लगाने वाले वह पहले विकेटकीपर बल्लेबाज बने थे। साथ ही उन्होंने आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2023 के फाइनल में भी भारत के लिए विकेटकीपर की भूमिका निभाई थी।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.









