घर में अकेली थी महिला, तभी पहुंची ‘जनगणना कर्मी’, दरवाजा खुलते ही घुस गए बदमाश ; बंधक बनाकर लूटा
जमशेदपुर के मानगो में जनगणना कर्मी बनकर महिला के घर पहुंची आरोपी ने दरवाजा खुलवाया। तीन बदमाशों ने महिला को बंधक बनाकर जेवर लूटे और बालकनी में बंद कर फरार हो गए।

Jamshedpur: मानगो थाना क्षेत्र में सोमवार को दिनदहाड़े लूट की वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया। जवाहरनगर रोड नंबर 15 स्थित श्री कृष्णा उद्यान में बदमाशों ने घर में अकेली महिला को बंधक बनाकर लूटपाट की। बताया जा रहा है कि वारदात में एक महिला समेत तीन लोग शामिल थे।
पीड़िता लीलावती अम्मा के अनुसार, दोपहर में एक महिला उनके फ्लैट पर पहुंची और खुद को जनगणना कर्मी बताया। बातचीत के बहाने उसने दरवाजा खुलवाया। दरवाजा खुलते ही महिला के साथ आए दो युवक भी जबरन घर के अंदर घुस गए।
करीब आधे घंटे तक बंधक बनाकर रखा
आरोप है कि घर में घुसने के बाद तीनों ने लीलावती के साथ मारपीट की और उन्हें करीब आधे घंटे तक बंधक बनाकर रखा। बदमाशों ने उनके गले से सोने की चेन और कान की बालियां जबरन उतरवा लीं। इसके बाद घर में रखे दूसरे सामान की भी तलाशी ली।
मारपीट के दौरान महिला के चेहरे और मुंह पर चोट लगी। बताया जा रहा है कि इस दौरान उनका एक दांत भी टूट गया।
बालकनी में बंद कर भाग निकले बदमाश
लूटपाट करने के बाद आरोपितों ने लीलावती को फ्लैट की बालकनी में बंद कर दिया और वहां से फरार हो गए। बदमाशों के जाने के बाद उन्होंने बालकनी से शोर मचाकर पड़ोसियों को मदद के लिए बुलाया।
आवाज सुनकर सोसाइटी के लोग मौके पर पहुंचे और महिला को बालकनी से बाहर निकाला। इसके बाद घटना की जानकारी उनके पति B.S पिल्लई को दी गई। वह डिमना स्थित एक ऑटो शोरूम में सेल्स मैनेजर के तौर पर काम करते हैं।
CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस
घटना की जानकारी मिलते ही मानगो थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़िता से पूरे मामले की जानकारी ली। पुलिस ने आरोपितों की पहचान के लिए आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। इसके साथ ही वारदात से जुड़े दूसरे साक्ष्यों को भी जुटाया जा रहा है।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

पूजा पंडाल के पास से गायब हुई पिकअप, मनोहरपुर पुलिस ने ऐसे सुलझाई चोरी की गुत्थी

रांची के खेलगांव में टीबी स्क्रीनिंग कैंप, 2 मरीजों में दिखे लक्षण







