Giridih: सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत गिरिडीह परिवहन विभाग रक्तदान शिविर आयोजित कर युवाओं को जागरूक कर रहा है. आज गुरुवार को भी रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. इस दौरान कई युवाओं ने डीटीओ संतोष कुमार के नेतृत्व में रक्त दान किया.
मौके पर रक्त दाताओं को हेलमेट देकर सम्मानित किया गया. रक्तदान शिविर के दौरान रक्तदाताओं को बगैर हेलमेट के बाइक नहीं चलाने का सुझाव दिया गया. जबकि चार पहिया चलाने के क्रम में लोगों को सीट बेल्ट के साथ गाड़ी चलाने का सुझाव दिया. 
मौके पर डीटीओ ने रक्त दाताओं से कहा कि गुस्से में किसी सूरत में गाड़ी ड्राइविंग ना करें, अगर गुस्से में ड्राइविंग किया जाता है तो निश्चित तौर पर इसका परिणाम खुद के साथ दूसरे को भी उठाना पड़ता है. इधर रक्त दान शिविर में सौ से अधिक युवाओं ने रक्तदान किया.
रिपोर्ट- मनोज कुमार पिंटू








