बिहार में शराबबंदी का हाल बेहाल! लाखों का विदेशी माल, अधिकारी भी हो गए हैरान!
एक गुप्त सूचना ने शराब तस्करों का पूरा प्लान बिगाड़ दिया। दानापुर में पुलिस की कार्रवाई के बाद अब जांच इस बात पर है कि इस खेप के पीछे कौन-कौन शामिल था।


शराब तस्करों ने अपने प्लान के हिसाब से पूरी तैयारी कर रखी थी, लेकिन उन्हें अंदाजा नहीं था कि पुलिस पहले से ही उनकी हर गतिविधि पर ताक लगाए बैठी है। एक गुप्त सूचना मिलने के बाद दानापुर पुलिस ने ऐसी कार्रवाई की कि अवैध शराब का एक बड़ा नेटवर्क ध्वस्त हो गया। छापेमारी के दौरान पुलिस को 526.32 लीटर विदेशी शराब मिला। पुलिस ने सारे विदेशी शराब बरामद कर लिए और साथ ही शराब की खेप ढोने वाले तीन वाहनों को भी जब्त कर लिया गया है।
गुप्त सूचना मिलने पर पहुंची थी पुलिस
नगर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर दानापुर थाना पुलिस ने अशोक पुरी कॉलोनी रोड, लेखा नगर के पास विशेष अभियान चलाया। इस अभियान के दौरान एक टेंपो की तलाशी ली गई जिसमें भारी मात्रा में विदेशी शराब छुपा कर ले जाया जा रहा था। पुलिस ने मौके पर ही शराब और गाड़ी दोनों को ज़ब्त कर लिया।
जारी है पुलिस की कार्रवाई
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने केवल टेंपो ही नहीं बल्कि एक कर और एक कंटेनर को भी जप्त किया है। पुलिस की टीम अभी पता लगाने में जुटी हुई है कि इस खेत के पीछे कौन-कौन से लोग शामिल हैं और शराब कहां से लाई जा रही थी तथा कहां तक पहुंचाई जा रही थी।
इस मामले में दानापुर थाना कांड संख्या 859/26 दर्ज कर बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
दानापुर से राजू राज की रिपोर्ट

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

हार के बाद बड़ा सर्जिकल स्ट्राइक! तेजस्वी यादव ने भंग कर दिया पूरा संगठन, अब नए सिरे से होगी शुरुआत

AK-47 से दिनदहाड़े छलनी हुए थे पूर्व मेयर... उस केस में कोर्ट का चौंकाने वाला फैसला







