हजारीबाग में सजा आदिवासी संस्कृति का रंग, लोकगीत और नृत्य ने मोहा मन
हजारीबाग में झारखंड आदिवासी महोत्सव का आयोजन हुआ, जहां लोकगीत और पारंपरिक नृत्य ने लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में आदिवासी संस्कृति, कला और परंपराओं को संरक्षित करने पर जोर दिया गया।

Hazaribagh News: हजारीबाग जिला मुख्यालय स्थित पैराडाइस रिसॉर्ट में झारखंड आदिवासी महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हजारीबाग की DDC रिया सिंह और SDM आदित्य पांडे मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। पारंपरिक रीति-रिवाज और दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।
लोकगीत और पारंपरिक नृत्य ने बांधा समां
महोत्सव के दौरान आदिवासी समाज की पारंपरिक कला और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने लोगों का मन मोह लिया। कलाकारों ने लोकगीत और पारंपरिक नृत्य के जरिए झारखंड की सांस्कृतिक विविधता को मंच पर जीवंत कर दिया। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने कलाकारों की प्रस्तुतियों का जमकर आनंद लिया।
नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ना मकसद
आयोजकों के मुताबिक, महोत्सव का मुख्य उद्देश्य झारखंड की समृद्ध आदिवासी संस्कृति, परंपरा, कला, लोकगीत, नृत्य और विरासत को संरक्षित करना और इसे नई पीढ़ी तक पहुंचाना है। ऐसे आयोजनों के जरिए युवाओं को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
झारखंड की पहचान आदिवासी संस्कृति से जुड़ी है: उपायुक्त
इस मौके पर उपायुक्त हेमंत सती ने कहा कि झारखंड की पहचान उसकी समृद्ध आदिवासी संस्कृति और परंपराओं से है। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने के साथ युवा पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
उन्होंने आदिवासी कला, संस्कृति और परंपराओं को आगे बढ़ाने के लिए सामूहिक प्रयास पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ियों तक अपनी समृद्ध विरासत पहुंचाने के लिए समाज और प्रशासन दोनों को मिलकर काम करना जरूरी है।
बड़ी संख्या में लोग हुए शामिल
कार्यक्रम में जिला प्रशासन के अधिकारी, जनप्रतिनिधि, कलाकार और विभिन्न समुदायों के लोग मौजूद रहे। बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भी महोत्सव में पहुंचकर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लिया। पूरे आयोजन के दौरान आदिवासी संस्कृति और झारखंड की परंपराओं का रंग देखने को मिला।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

छात्रों के लिए अलर्ट!, विधानसभा घेराव में कानून तोड़ा तो करियर होगा चौपट, पुलिस वेरिफिकेशन में फंसेगी सरकारी और प्राइवेट नौकरी!

विश्व आदिवासी दिवस पर मोरहाबादी में महाजुटान, CM हेमंत बोले- 'परीक्षा में गड़बड़ी करने वालों को मिलेगी कड़ी सजा







