NAXATRA NEWS
LAKHISARAI: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर लखीसराय में भी प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है. नौनगढ़ चेकपोस्ट पर जिला परिवहन पदाधिकारी (डीटीओ) मुकुल पंकज मणि और मोटरयान निरीक्षक (एमवीआई) प्रतीक कुमार के नेतृत्व में वाहनों की सघन जांच अभियान चलाया गया..
चेकिंग अभियान के दौरान कई वाहनों की जांच की गई और आवश्यक कागजातों की पड़ताल की गई. जांच टीम ने बताया कि विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र वाहनों की पैनी निगरानी की जा रही है, ताकि आचार संहिता का पालन सुनिश्चित हो सके और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाई जा सके.









