चतरा में तमासीन जलप्रपात का होगा सौंदर्यीकरण: DC रवि आनंद ने किया निरीक्षण, पर्यटन विकास के लिए दिए निर्देश
चतरा डीसी रवि आनंद ने कान्हाचट्टी प्रखंड स्थित प्रख्यात पर्यटन स्थल तमासीन जलप्रपात का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने सबंधित अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

Chatra / Jharkhand (Report By- Md Rizwan): चतरा के कान्हाचट्टी प्रखंड स्थित प्रख्यात पर्यटन स्थल तमासीन जलप्रपात का DC रवि आनंद ने औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने पर्यटकों की सुरक्षा, आधारभूत सुविधाओं और क्षेत्र के सौंदर्यीकरण को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.
निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने उपायुक्त को गेस्ट हाउस की मरम्मत, बिजली आपूर्ति, पार्किंग व्यवस्था और पुलिस चेक पोस्ट बनाने जैसी समस्याओं से अवगत कराया. चूंकि यह क्षेत्र वाइल्ड लाइफ सेंचुरी के अंतर्गत आता है, इसलिए उपायुक्त ने वन विभाग के साथ समन्वय बनाकर पर्यावरण संतुलन के साथ विकास कार्यों को तेज करने का भरोसा दिया.
डीसी रवि आनंद ने जलप्रपात के ऊपरी हिस्से में स्थित तालाब के संरक्षण और सौंदर्यीकरण की बात भी कही. उन्होंने कहा कि तमासीन जलप्रपात जिले का एक महत्वपूर्ण एवं प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है, जहां प्रतिवर्ष बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं. ऐसे स्थलों के समुचित विकास से क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ स्थानीय लोगों को रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर भी मिलेंगे.
निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने तमासीन जलप्रपात के ऊपरी हिस्से में स्थित तालाब का भी निरीक्षण किया तथा उसके संरक्षण एवं सौंदर्यीकरण को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. मौके पर अंचल अधिकारी मनोज गोप, राजपुर पंचायत के मुखिया विकास कुमार, प्रखंड सह अंचल कार्यालय के कर्मी, पत्रकारगण एवं अन्य संबंधित उपस्थित थे.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

गिरिडीह में अधिकारियों के खराब परफॉर्मेंस से नाराज केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, जिला स्तरीय बैठक से किया वॉकआउट

भगवान भरोसे हंटरगंज CHC की स्वास्थ्य व्यवस्था, मरीजों के लिए जानलेवा बनी 108 एम्बुलेंस







