Motihari: नाबालिग साबित करने का खेल बेनकाब, फर्जी टीसी कांड में सरकारी शिक्षक-शिक्षिका गिरफ्तार
मोतिहारी के नगर थाना पुलिस ने 2 सरकारी शिक्षक और 1 शिक्षिका को फर्जी TC कांड में अरेस्ट किया है.

Motihari / Bihar (Report By- Pratik Singh): नाबालिग साबित करने के खेल का बड़ा खुलासा करते हुए नगर थाना पुलिस ने फर्जी ट्रांसफर सर्टिफिकेट (टीसी) कांड में दो सरकारी शिक्षक एवं एक सरकारी शिक्षिका को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि अभियुक्त को नाबालिग दिखाने के लिए फर्जी टीसी बनाकर किशोर न्याय परिषद के न्यायालय में जमा कराया गया था. मामले के सामने आने के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है.
जानकारी के अनुसार, चिरैया थाना कांड संख्या-126/22 के अभियुक्त भोला कुमार उर्फ भोला साह को नाबालिग साबित करने के उद्देश्य से फर्जी शैक्षणिक दस्तावेज तैयार किए गए थे. यह दस्तावेज किशोर न्याय परिषद, पूर्वी चंपारण, मोतिहारी के न्यायालय में प्रस्तुत किए गए. मामले की भनक लगते ही किशोर न्याय परिषद के आवेदन पर नगर थाना में कांड संख्या-453/26 दर्ज कर कार्रवाई शुरू की गई.
पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच तेज कर दी. अनुसंधान के क्रम में पुलिस ने परेवा निवासी सरकारी शिक्षक सुबोध कुमार पाठक, भोला कुमार तथा एक सरकारी शिक्षिका को गिरफ्तार कर लिया.
पुलिस अधिकारियों के अनुसार पूछताछ में कई अहम सुराग मिले हैं और फर्जी दस्तावेज तैयार करने वाले पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है. यह भी पता लगाया जा रहा है कि न्यायालय को गुमराह करने की साजिश में और कौन-कौन लोग शामिल थे.
पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की कार्रवाई जारी है तथा अन्य संलिप्त लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

भीषण गर्मी से दूसरे दिन भी बेहोश हुई केजीबी आवासीय विद्यालय की एक दर्जन से अधिक छात्राएं, अस्पताल में भर्ती

मोबाइल टावर पर चढ़ा सनकी आशिक; नीचे उतरने को कहती रही पुलिस, लेकिन...







