ऑपरेशन मुस्कान: खूंटी पुलिस ने लौटाई 56 लोगों की मुस्कान, बरामद कर वापस किए खोए मोबाइल!
खूंटी पुलिस ने तकनीकी शाखा यानी टेक्निकल सेल की मदद से जिले भर में गुम और चोरी हुए 56 मोबाइल फोन बरामद किए और फिर उन्हें उनके असली मालिकों को वापस सौंप दिया.

Khunti, Jharkhand: झारखंड के खूंटी से एक अच्छी और राहत देने वाली खबर सामने आई है, जहां खूंटी पुलिस के ‘ऑपरेशन मुस्कान’ ने 56 लोगों के चेहरों पर फिर से मुस्कान लौटा दी है.
खूंटी पुलिस ने तकनीकी शाखा यानी टेक्निकल सेल की मदद से जिले भर में गुम और चोरी हुए 56 मोबाइल फोन बरामद किए और फिर उन्हें उनके असली मालिकों को वापस सौंप दिया.
अपना खोया मोबाइल वापस मिलने के बाद लोगों की खुशी देखने लायक थी, किसी के चेहरे पर मुस्कान थी तो किसी की आंखों में राहत, कई लोगों को उम्मीद भी नहीं थी कि उनका मोबाइल दोबारा वापस मिल पाएगा लेकिन खूंटी पुलिस की पहल ने उनकी उम्मीद को हकीकत में बदल दिया.
खूंटी एसपी ऋषभ गर्ग ने बताया कि जिले में जिन लोगों का मोबाइल गुम हो जाता है या चोरी हो जाता है उनकी शिकायत को पुलिस द्वारा CIR पोर्टल पर अपडेट किया जाता है, इसके बाद टेक्निकल सेल मोबाइल की लोकेशन ट्रैक करती है और लोकेशन मिलते ही पुलिस टीम कार्रवाई करते हुए मोबाइल को रिकवर कर लेती है.
इसी प्रक्रिया के तहत इस बार 56 मोबाइल फोन बरामद कर उनके मूल धारकों को लौटाया गया है जिससे लोगों में काफी उत्साह और भरोसा देखने को मिला है.
खूंटी पुलिस का कहना है कि आगे भी इसी तरह अभियान लगातार जारी रहेगा. ताकि जिले के लोगों को उनके गुम या चोरी हुए मोबाइल वापस मिल सकें और पुलिस के प्रति आम लोगों का विश्वास और मजबूत हो.
खूंटी पुलिस का ‘ऑपरेशन मुस्कान’ सिर्फ मोबाइल बरामदगी तक सीमित नहीं बल्कि लोगों के चेहरे पर खुशी, राहत और भरोसा लौटाने वाला अभियान बनकर सामने आया है.
(खूंटी से जितेन की रिपोर्ट)
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

गिरिडीह में अधिकारियों के खराब परफॉर्मेंस से नाराज केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, जिला स्तरीय बैठक से किया वॉकआउट

भगवान भरोसे हंटरगंज CHC की स्वास्थ्य व्यवस्था, मरीजों के लिए जानलेवा बनी 108 एम्बुलेंस







