NAXATRA NEWS
MOTIHARI: बिहार सरकार के गन्ना उद्योग मंत्री कृष्ण नंदन पासवान का आज नामांकन नहीं हुआ. जिसके बाद उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ा.बता दें कि कृष्ण नंदन पासवान हरसिद्धि विधानसभा से नामांकन करने के लिए मोतिहारी के अरेराज अनुमंडल कार्यालय पहुंचे थे, लेकिन समय खत्म होने के कारण निर्वाची पदाधिकारी ने उनका नामांकन पत्र नहीं लिया.
वहीं कृष्ण नंदन पासवान को बिना नामांकन भरे ही अरेराज मैदान में जनसभा जनसभा को संबोधित करना पड़ा.









