सुदिव्य सोनू के निधन से शोक में छात्र आंदोलनकारी, सिमडेगा में यात्रा का कार्यक्रम किया रद्द
राज्य की नियुक्ति प्रक्रिया में गड़बड़ी और अनियमितताओं के खिलाफ चल रही भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा रविवार को सिमडेगा पहुंची।
Simdega: राज्य की नियुक्ति प्रक्रिया में गड़बड़ी और अनियमितताओं के खिलाफ चल रही भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा रविवार को सिमडेगा पहुंची। यात्रा के जरिए छात्र और युवा राज्य के अलग-अलग इलाकों में जाकर भर्ती प्रक्रिया को बेहतर बनाने और नियुक्तियों में पारदर्शिता की मांग को लेकर लोगों को जागरूक कर रहे हैं। आयोजकों के मुताबिक, अब तक यात्रा झारखंड के आधे से ज्यादा हिस्सों तक पहुंच चुकी है।
मंत्री के निधन की खबर के बाद कार्यक्रम स्थगित
सिमडेगा पहुंचने के बाद यात्रा का कार्यक्रम तय कार्यक्रम के अनुसार आगे बढ़ना था। इसी बीच झारखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन की सूचना मिली। इसके बाद रविवार का यात्रा कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया।
स्टेडियम में मौन व्रत रखकर दी श्रद्धांजलि
इसके बाद अल्बर्ट एक्का स्टेडियम में छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो के नेतृत्व में शोकसभा आयोजित की गई। छात्र, युवा और अन्य लोगों ने मौन व्रत रखकर दिवंगत मंत्री को श्रद्धांजलि दी और उनके निधन पर शोक जताया।
छात्र आंदोलनों में निभाई थी अहम भूमिका
देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू पिछले करीब एक दशक से छात्र आंदोलनों के दौरान सरकार और आंदोलनरत छात्रों के बीच संवाद की महत्वपूर्ण कड़ी रहे। उन्होंने कहा कि छात्रों की मांगों और समस्याओं को सरकार तक पहुंचाने में सोनू की भूमिका अहम रही थी। उनके निधन को उन्होंने झारखंड के लिए बड़ी क्षति बताया।
शकसभा में रविंद्र सिंह, सुमन कुल्लू, रवि शंकर साहनी, रितेश सिंह, विरसेन साहू, अनुप फ्रांसिस और खुशबू कुमारी समेत बड़ी संख्या में छात्र, युवा और शिक्षक मौजूद रहे।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.






