12 साल का मासूम बेटा देगा पिता को मुखाग्नि, 4:30 बजे तक होगा अंतिम संस्कार
झारखंड सरकार के मंत्री और गिरिडीह के लोकप्रिय विधायक स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू के अंतिम संस्कार को लेकर सदर प्रखंड स्थित हरसिंहरायडीह मुक्तिधाम में प्रशासन और समर्थकों द्वारा युद्धस्तर पर तैयारियां की जा रही हैं।
Sudivya Kumar Sonu Passes Away: झारखंड सरकार के मंत्री और गिरिडीह के लोकप्रिय विधायक स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू के अंतिम संस्कार को लेकर सदर प्रखंड स्थित हरसिंहरायडीह मुक्तिधाम में प्रशासन और समर्थकों द्वारा युद्धस्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। अंतिम विदाई के दौरान जुटने वाले भारी जनसैलाब और वीआईपी मूवमेंट को देखते हुए मुक्तिधाम परिसर में एक साथ तीन-तीन JCB मशीनों को लगाया गया, जिससे पूरे मैदान और रास्तों को तुरंत समतल किया गया। पूरे क्षेत्र में पर्याप्त रोशनी के लिए हाईमास्ट और हैलोजन लाइट्स लगाई गई हैं, वहीं अंतिम संस्कार स्थल को ताजे फूलों से बेहद करीने से सजाया गया है।
4:30 बजे तक होगा अंतिम संस्कार, उमड़ेगा भारी हुजूम
तय कार्यक्रम के अनुसार अंतिम संस्कार की प्रक्रिया में थोड़ा वक्त लग सकता है और संभावना जताई जा रही है कि शाम करीब 4:30 बजे तक पार्थिव शरीर मुक्तिधाम पहुंचेगा। अपने चहेते नेता सोनू दा को अंतिम विदाई देने के लिए गिरिडीह समेत पूरे झारखंड से हजारों की संख्या में लोगों का पहुंचना लगातार जारी है। पूरे मुक्तिधाम इलाके में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं ताकि अंतिम यात्रा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके।
12 साल का मासूम बेटा हर्ष देगा मुखाग्नि
इस पूरे घटनाक्रम का सबसे भावुक और दिल को झकझोर देने वाला पल वह होगा, जब दिवंगत मंत्री का 12 वर्षीय बेटा हर्ष कुमार अपने पिता की पार्थिव देह को मुखाग्नि देगा। इतनी कम उम्र में पिता का साया छिन जाने से मासूम हर्ष और पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। इस दृश्य की कल्पना मात्र से ही वहां मौजूद हर समर्थक और रिश्तेदार की आंखें भर आ रही हैं।
बेटियों के बेहद करीब थे सोनू दा, रो-रोकर बुरा हाल
सुदिव्य कुमार सोनू अपनी दोनों बेटियों के भी बेहद करीब थे और उनके साथ उनका रिश्ता एक दोस्त जैसा था। पिता के इस तरह अचानक और असमय चले जाने से दोनों बेटियां गहरे सदमे में हैं और उनका रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे हरसिंहरायडीह गांव और गिरिडीह शहर में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है और हर कोई ईश्वर से शोकाकुल परिवार को इस अपार कष्ट को सहने की ताकत देने की प्रार्थना कर रहा है।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.






